[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ‘हमारे राज्य में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, फिर दंगा क्यों?’ मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

‘हमारे राज्य में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, फिर दंगा क्यों?’ मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

0
‘हमारे राज्य में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, फिर दंगा क्यों?’ मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Reaction: पश्चिम बंगाल में 11 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून के विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे, लेकिन जल्द ही इस प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसके बाद आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. ममता बनर्जी ने कहा कि ‘इस कानून को हमारी सरकार ने नहीं बनाया है. इसे केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है. यदि आपको कोई सवाल-जवाब करना है तो केंद्र सरकार से करें’. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य इस कानून का न तो समर्थन करता है और न ही इसे इस राज्य में लागू करेगा. ममता बनर्जी ने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर दिया है.

ममता बनर्जी ने वक्फ संशोधन कानून पर क्या कहा?

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, “ध्यान रखिए, जिस कानून को लेकर आप लोग नाराज हैं, वह हमने नहीं बनाई है. यह कानून केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है. इसलिए यदि कोई सवाल या जवाब चाहिए तो केंद्र सरकार से मांगिए.”

ममता बनर्जी ने क्यों कहा यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा?

ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में यह साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस कानून का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने दंगाइयों से सवाल करते हुए कहा, “जब हमने कहा है कि यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा, तो किस बात के ये दंगे हो रहे हैं?”

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति की अपील

ममता बनर्जी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर कोई भी गलत या अधार्मिक काम न करें. हर एक इंसान की जान कीमती है. साथ ही विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए दंगे मत भड़काइए. उनका कहना है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए जानबूझकर लोगों को हिंसा के लिए भड़का रही हैं.

दंगाइयों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

ममता बनर्जी ने यह साफ कर दिया है कि जो दंगों के लिए लोगों को उकसा रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

ह भी पढ़े: पुलिस सर! नीले ड्राम में लाश रखी है… बच्ची ने बताया कुछ ऐसा की फट जाएगा कलेजा |Dead Body In Blue Drum

Previous article घायल बंदर का रेस्क्यू कर कराया गया इलाज
Next article Rooh Afza: शरबतों के राजा “रूह अफजा” का नाम किसने रखा, कौन कंपनी करती है निर्माण?
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel