[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mallikarjun Kharge : नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ऐसी बात, मल्लिकार्जुन खरगे के मरने वाली बात पर अमित शाह का पलटवार

Mallikarjun Kharge : नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ऐसी बात, मल्लिकार्जुन खरगे के मरने वाली बात पर अमित शाह का पलटवार

0
Mallikarjun Kharge : नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ऐसी बात, मल्लिकार्जुन खरगे के मरने वाली बात पर अमित शाह का पलटवार
Mallikarjun Kharge Viral Video

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि खरगे ने अपनी कटुता का परिचय दिया और अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनावश्यक रूप से घसीटा. कांग्रेस नेता ने यह कहकर अपने निजी स्वास्थ्य के मामलों में बेवजह ही पीएम मोदी को घसीटा कि वह मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरेंगे.

अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की रैली में मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी यह दिखाती है कि कांग्रेस के मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कितनी नफरत और डर है, वे लगातार उनके बारे में ही सोचते रहते हैं. जहां तक उनके स्वास्थ्य की बात है तो प्रधानमंत्री, मैं और हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे.

भाषण देते वक्त मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के जसरोटा में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उन्हें चक्कर आया जिसके बाद वह मंच पर स्थित कुर्सी पर बैठ गये. इलाज के बाद खरगे ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे. मैं 83 साल का हो गया हूं. मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं. जब तक मोदी (पीएम) को सत्ता से नहीं हटायेंगे, तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा. आपकी बात सुनूंगा. आपके लिए लड़ूंगा.

Read Also : PM Modi Call Kharge : मोदी को सत्ता से हटाने तक जिंदा ही रहूंगा, मल्लिकार्जुन खरगे ने रैली में कही ये बात, पीएम मोदी ने घुमाया फोन

पीएम मोदी ने पूछा मल्लिकार्जुन खरगे हालचाल

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगे से बात की. उन्होंने कांग्रेस नेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

https://www.youtube.com/watch?v=pDO3oemDtxg
Previous article Shardiya Navratri 2024: पालकी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना
Next article Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मचाएगा हाहाकार! दुर्गा पूजा के दौरान 10 राज्यों में भयंकर बारिश का हाई अलर्ट 
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel