[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी सरकार पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- कांग्रेस महिला विरोधी नहीं

मोदी सरकार पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- कांग्रेस महिला विरोधी नहीं

0
मोदी सरकार पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- कांग्रेस महिला विरोधी नहीं
मल्लिकार्जुन खरगे (Photo: PTI)

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी महिलाओं के खिलाफ नहीं रही और लंबे समय से एक-तिहाई आरक्षण की मांग करती रही है. 2023 के महिला आरक्षण कानून को भी पार्टी ने समर्थन देकर पास कराया था. खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार ने उसी कानून के नाम पर एक और संशोधन लाकर उसमें डिलिमिटेशन की शर्त जोड़ दी और तीनों बिलों को आपस में जोड़ दिया.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर सरकार सच में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है, तो मौजूदा 543 सीटों के अंदर ही इसे लागू करे. आगे जनगणना या जाति जनगणना के बाद इसे और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है. खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार का मकसद संविधान की संरचना में बदलाव कर ज्यादा ताकत अपने हाथ में लेना है.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर सरकार को झटका, अब आगे क्या करेगी मोदी सरकार?

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2023 का महिला आरक्षण कानून पहले ही सर्वसम्मति से पास हो चुका है. अब सरकार को तुरंत कदम उठाकर इसे 2029 चुनाव तक लागू करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण को डिलिमिटेशन से जोड़ने की कोशिश की, जो नाकाम रही. उनके मुताबिक सरकार अपनी सुविधा के हिसाब से सीटों का बंटवारा करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष ने इसे रोक दिया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच में महिला आरक्षण लागू करना चाहते हैं, तो 2023 का कानून ही लागू करें, जिसमें विपक्ष पूरा साथ देगा. उन्होंने कहा कि जो नया बिल लाया गया, वह सिर्फ महिला आरक्षण का नहीं था, बल्कि देश के राजनीतिक और चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी. राहुल गांधी के मुताबिक यह संविधान पर हमला था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह संघवाद और संविधान की जीत है.

Previous article कब बदलना चाहिए पुराना AC, जानिए नया खरीदने का सही समय
Next article सीवान में रातभर होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में चली छापेमारी, जानिए क्या है मामला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel