पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: EC ने खरगे को भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

Mallikarjun Kharge EC Notice: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. EC ने खरगे को नोटिस जारी किया और 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.

By ArbindKumar Mishra | April 22, 2026 7:02 PM

Mallikarjun Kharge EC Notice: इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुआई में बीजेपी का एक डेलिगेशन चुनाव आयोग से मिला. डेलिगेशन ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्प्णी करने पर खरगे की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी. डेलिगेशन में सीतारमण के साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल थे.

खरगे ने पीएम मोदी के खिलाफ क्या दिया था बयान?

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खरगे ने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा था. खरगे ने कहा, अन्नादुरई की तस्वीर लगाने वाले अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद खरगे ने सफाई देते हुए कहा- उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को आतंकित कर रहे हैं. वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं. इसे आतंकित करना. वह अपनी सत्ता और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को गाली दे रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर खरगे का विवादित बयान: अमित शाह का अटैक, कहा- कांग्रेस को जनता देगी जवाब

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे खरगे, EC से मिल बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की