[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National महाराष्ट्र: पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, उद्धव सेना का सरकार पर करारा हमला

महाराष्ट्र: पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, उद्धव सेना का सरकार पर करारा हमला

0
महाराष्ट्र: पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, उद्धव सेना का सरकार पर करारा हमला
पेपर लीक और परीक्षा स्थगित करने की जानकारी देती परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर, प्रिया शिंदे, फोटो एक्स

Maharashtra TET Paper Leak: भिवंडी में कुछ लोगों के पास एक अनधिकृत प्रश्न-पत्र मिला, जिसमें असली परीक्षा के कई सवाल शामिल थे. भिवंडी पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा. जांच के दौरान, उनके पास मौजूद अनधिकृत प्रश्न-पत्र में असली परीक्षा के कई सवाल पाए गए. भिवंडी पुलिस ने शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर ने पेपर लीक मामले में क्या कहा?

पेपर लीक के बाद महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट टलने पर परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर प्रिया शिंदे ने कहा, परीक्षा कल, 28 जून 2026 को होनी थी. ठाणे में हुई घटना के कारण हमने इसे टाल दिया है. इस परीक्षा के लिए पूरे महाराष्ट्र में 1,728 केंद्र थे और राज्य भर में 6,00,125 छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले थे. (पेपर लीक पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा- मामले की जांच चल रही है. हमने पहले ही परीक्षा टालने की घोषणा कर दी है और औपचारिक सूचना जारी कर दी है. यह जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्रों को सूचित कर दिया गया है कि परीक्षा टाल दी गई है.

छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट टलने पर परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर प्रिया शिंदे ने कहा- छात्रों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए. उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की भी जरूरत नहीं है.

शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने महाराष्ट्र सरकार पर बोला हमला

पेपर लीक के बाद महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट टलने पर शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने कहा, महाराष्ट्र भी NEET पेपर लीक का केंद्र था. लेकिन सरकार ने उससे कोई सबक नहीं सीखा. TET एक छोटी परीक्षा है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार यहां भी फेल हो गई. मुझे लगता है कि यह पेपर लीक महाराष्ट्र सरकार के लिए शर्म की बात है. यह सरकार TET का पेपर नहीं संभाल सकती. हमें दुख है कि महाराष्ट्र में BJP की ऐसी सरकार है.

ये भी पढ़ें: NTA ने NEET के लिए शुरू की फीस रिफंड प्रक्रिया, बैंक अकाउंट डिटेल्स ऐसे करें अपडेट

Previous article ATM से नहीं निकला कैश तो हो जाएं सावधान! नालंदा में स्टील प्लेट गैंग के दो बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार
Next article चाय-पान का खर्च बचाकर बन सकते हैं करोड़पति, जानिए SIP निवेश का फॉर्मूला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel