[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National महाराष्ट्र: हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से 5 लोगों की मौत, 18 घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र: हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से 5 लोगों की मौत, 18 घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख

0
महाराष्ट्र: हनुमान मंदिर का स्लैब गिरने से 5 लोगों की मौत, 18 घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख
हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़, फोटो एक्स

Maharashtra: यशवाड़ी गांव मानवत मार्ग पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है. पीटीआई की खबर के अनुसार मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा करीब दोपहर साढ़े तीन बजे गिर गया. बचाव अभियान जारी है. अब तक करीब 25 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला जा चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परभणी हादसे में हुई मौतों पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, महाराष्ट्र के परभणी में दीवार ढहने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस परभणी जिले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की बन रही छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेजी से राहत और बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं.

शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी

पुलिस के अनुसार बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी.

Previous article बेगूसराय में घर से निकली किशोरी लापता, मोबाइल रिकॉर्ड से मिले अहम सुराग, अपहरण की आशंका
Next article रोहतास के डेहरी इंडस्ट्रियल एरिया की बढ़ी परेशानी: 1 साल से बिजली कनेक्शन ठप, मोबाइल टावर न होने से इंटरनेट बंद
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel