[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राउत ने शिंदे गुट को बताया ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’, कहा- 4 साल पुराने संगठन का जन्मदिन 60 साल जैसा मनाया गया

राउत ने शिंदे गुट को बताया ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’, कहा- 4 साल पुराने संगठन का जन्मदिन 60 साल जैसा मनाया गया

0
राउत ने शिंदे गुट को बताया ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’, कहा- 4 साल पुराने संगठन का जन्मदिन 60 साल जैसा मनाया गया
संजय राउत, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, फोटो एक्स

Maharashtra: सांसद संजय राउत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह एक जैविक चमत्कार माना जाना चाहिए कि 4 साल पुराने संगठन का जन्मदिन 60 साल पुराने संगठन की तरह मनाया गया. एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए राउत ने दोहराया कि असली शिवसेना का नेतृत्व अभी भी उद्धव बालासाहेब ठाकरे कर रहे हैं, जबकि शिंदे खेमा अमित शाह का बनाया हुआ टेस्ट ट्यूब बेबी है.

4 साल के ‘टेस्ट-ट्यूब बेबी’ को 60 साल का सर्टिफिकेट कैसे दे सकते हैं : संजय राउत

संजय राउत ने कहा, मैं कुछ डीएनए सैंपल जीव विज्ञान के प्रोफेसरों को अध्ययन के लिए भेजना चाहता था. मेरा मतलब है, वह समूह जो चार साल पहले बना था. आप जिस समूह की बात कर रहे हैं, वह अमित शाह का ‘टेस्ट-ट्यूब बेबी’ है. तो, आप चार साल के ‘टेस्ट-ट्यूब बेबी’ को 60 साल का सर्टिफिकेट कैसे दे सकते हैं?

संजय राउत ने शिंदे और शुभेंदु अधिकारी को बताया बेईमान

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के यह तो बस ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है वाले बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, आप एकनाथ शिंदे को इतना गंभीरता से क्यों लेते हैं? उन्हें गंभीरता से लेना बंद करें. वह कोई महान व्यक्ति नहीं हैं. वह एक बेईमान नेता हैं, और आप उन्हें गंभीरता से लेते हैं! आप शुभेंदु अधिकारी को भी गंभीरता से लेते हैं. ये बेईमान लोग हैं. इन्होंने अपने ही लोगों को धोखा दिया है. जब तक वे सत्ता में हैं, जब तक उनके पास पैसा है, वे ऐसी बातें कहते रहेंगे.

Previous article जहानाबाद के नए एसपी कोटा किरण कुमार पदभार संभालते ही एक्टिव मोड में, बालू और शराब माफिया हो जाए सावधान
Next article बक्सर: 8 महीने से नहीं मिला वेतन, आशा कर्मियों ने अस्पताल में खोला मोर्चा; कई घंटे ठप रही OPD
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel