[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Maharashtra Politics : ‘बच गए तुम’, रोहित पवार के पैर छूने के बाद बोले अजित पवार

Maharashtra Politics : ‘बच गए तुम’, रोहित पवार के पैर छूने के बाद बोले अजित पवार

0
Maharashtra Politics : ‘बच गए तुम’, रोहित पवार के पैर छूने के बाद बोले अजित पवार
ajit pawar comment on rohit pawar

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने भतीजे रोहित पवार पर तंज कसा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के नेता को लेकर उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने रोहित पवार के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया होता तो उनके लिए सीट जीतना मुश्किल हो जाता. पिछले दिनों संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार ने बीजेपी के राम शिंदे को 1,243 मतों के मामूली अंतर से हराकर अहिल्यानगर जिले में कर्जत जामखेड सीट बरकरार रखी.

सोमवार को रोहित पवार, एनसीपी (एसपी) प्रमुख के साथ महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई. बी. चव्हाण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए उनके स्मारक पर गए थे. बाद में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने चव्हाण की समाधि पर गए. वहां रोहित पवार का अजित पवार से आमना-सामना हुआ. रोहित ने उनके पैर भी छुए. अपने भतीजे को बधाई देने के बाद अजित पवार ने चुटकी ली और कहा, ‘‘आओ, मेरा आशीर्वाद लो. तुम मुश्किल से (सीट बचाने में) बच गए. यदि मैंने (कर्जत जामखेड में) रैली की होती, तो सोचो क्या होता?’’

Read Also : Maharashtra Election Result : शरद पवार और हुए कमजोर, पढ़ें महाराष्ट्र के 5 क्षेत्रों में क्या रहा हाल

पैर छूना मेरा फर्ज : रोहित पवार

एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि (राजनीतिक) मतभेदों के बावजूद अजित पवार उनके लिए ‘‘पितातुल्य’’ हैं. उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव में उन्होंने (अजित पवार ने) मेरी बहुत मदद की और चूंकि वह मेरे चाचा हैं, इसलिए उनके पैर छूना मेरा फर्ज है. यह भूमि चव्हाण साहब की है और उनके द्वारा दी गई परंपरा एवं मूल्यों का पालन करने की जरूरत है तथा हम वही कर रहे हैं.’’ अजित पवार के स्नेह भरे परिहास के बारे में पूछे जाने पर रोहित पवार ने कहा कि यह सच है कि अगर उनके चाचा ने (कर्जत जामखेड में) रैली की होती तो चीजें अलग होतीं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह बारामती में व्यस्त थे और उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में आने का समय नहीं मिल सका.’’

Previous article Winter Skin Tips: सर्दियों में ऐसे करें अपने हाथों की केयर, नहीं होंगे रूखे और बेजान
Next article Box Office Report: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, तीसरे हफ्ते भूल भुलैया 3 ने किया धमाका, जानें कमाई
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel