बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने महाराष्ट्र में चल रहे ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी पहले किसी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन करती है और फिर धीरे-धीरे उसी पार्टी को कमजोर कर अपने भीतर समेट लेती है. खरगे ने दावा किया कि ऐसा पहले शिवसेना, जेडीयू और हाल में टीएमसी के साथ देखने को मिला है, जबकि कर्नाटक में जेडी(एस) के साथ भी यही हो रहा है.
खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है और इसके लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है. उन्होंने कहा कि सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल दबाव बनाने और राजनीतिक विरोधियों को कमजोर करने के लिए किया जाता है. उनके मुताबिक, बीजेपी का मकसद देश में क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक ताकत को खत्म करना है.
#WATCH | Bengaluru: On 'Operation Tiger' in Maharashtra, Karnataka Minister Priyank Kharge says, "It is very evident that the BJP is evolving a system where they first latch on like a parasite to one of the regional parties. You have seen that happening in Shiv Sena, in TMC… pic.twitter.com/Xg76Mglg4L
— ANI (@ANI) June 22, 2026
यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics: शिंदे की ताकत बढ़ी, उद्धव गुट के 6 सांसद आज बदल सकते हैं पाला
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक झटका लगने की संभावना जताई जा रही है. शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. ऐसा होने पर शिंदे गुट को दो-तिहाई बहुमत मिल जाएगा, जिससे दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें : Shiv Sena Crisis: ठाकरे पर शिंदे का तंज- भेड़िया बाघ की खाल ओढ़ ले, तो भी बाघ नहीं बन सकता
