[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Maharashtra CM Suspense : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? नहीं चलेगा बिहार वाला फार्मूला

Maharashtra CM Suspense : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? नहीं चलेगा बिहार वाला फार्मूला

0
Maharashtra CM Suspense : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? नहीं चलेगा बिहार वाला फार्मूला
Maharashtra CM suspense

Maharashtra CM Suspense : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन होगा? यह अब भी सवाल बना ही हुआ है. महायुति गठबंधन में विचार-विमर्श के बीच बीजेपी ने संकेत दिया है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार के फार्मूले को दोहराने का कोई सवाल ही नहीं है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

महाराष्ट्र में नहीं चलेगा बिहार वाला फार्मूला: प्रेम शुक्ला

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ”बिहार में नीतीश कुमार को सीएम बनाने की घोषणा चुनाव से पहले की गई थी. महाराष्ट्र में बिलकुल अलग चुनाव लड़ा गया है. शिवसेना के साथ इस तरह की बात चुनाव पूर्व नहीं की गई. हमने बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया ताकि बीजेपी राज्य में पैठ बना सके. महाराष्ट्र में बिहार वाली बात दोहराने का कोई सवाल ही नहीं है”

बिहार में लागू मॉडल महाराष्ट्र के लिए सही नहीं : प्रेम शुक्ला

प्रेम शुक्ला ने इंडियन एक्सप्रेस से भी बात की. उन्होंने कहा कि बिहार में लागू मॉडल महाराष्ट्र के लिए सही नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास यहां एक मजबूत संगठनात्मक आधार और नेतृत्व है. सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी ने चुनावों के बाद एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में आगे का कार्यकाल सौंपने की बात नहीं की. इसके अलावा, शीर्ष नेतृत्व ने पूरे चुनावों में कहा कि सीएम पर फैसला चुनावी नतीजों पर आधारित होगा.

Read Also : Maharashtra New CM : महाराष्ट्र का नया सीएम कौन? एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद बड़ा सवाल

चुनाव से पहले सीएम को लेकर कोई वादा नहीं किया: रावसाहेब दानवे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव समन्वयक रावसाहेब दानवे की भी प्रतिक्रिया सीएम पद को लेकर आई. उन्होंने शिवसेना के कुछ नेताओं के दावों को खारिज कर दिया. दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे को शीर्ष पद का वादा किया गया था. उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दो पार्टियों ने पहले ही अपने विधायक दल के नेता नियुक्त कर दिए हैं. बीजेपी जल्द ही एक नेता का चयन करेगी.

Previous article Indian Bridal Lehenga: आप भी चुन लीजिए ये 5 एलिगेंट लहेंगे, लगेंगी सुंदर
Next article Mahakumbh 2025: इस दिन से शुरू होने जा रहा है महाकुंभ, जानिए कहां होगा पवित्र स्नान का महापर्व
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel