[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में पहुंचे रबड़ी वाले बाबा, सुबह 8 बजे चढ़ा देते हैं कड़ाही

Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में पहुंचे रबड़ी वाले बाबा, सुबह 8 बजे चढ़ा देते हैं कड़ाही

0
Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ में पहुंचे रबड़ी वाले बाबा, सुबह 8 बजे चढ़ा देते हैं कड़ाही
रबड़ी वाले बाबा (दाएं)

Mahakumbh Mela 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी करीब की जा चुकी है. इस मेले में रबड़ी वाले बाबा भी पहुंचे हैं जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में वे रबड़ी तैयार करते नजर आ रहे हैं. रबड़ी वाले बाबा ने कहा, ”हजारों लोग इस रबड़ी का स्वाद ले रहे हैं. मुझे यह विचार 2019 में आया और लोगों के आशीर्वाद से मैं अखाड़े का श्री महंत बन गया. यह रबड़ी सबसे पहले कपिल मुनि और देवताओं को चढ़ाई जाती है. इसके बाद लोगों के बीच बांटी जाती है. यह केवल लोगों की सेवा के लिए है और कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है.” देखें वीडियो

पूरे महाकुंभ में इस रबड़ी की चर्चा है. इस संबंध में जब पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर से मैं कुंभ में हूं. यह 6 फरवरी तक चलेगा. हजारों लोग यहां आ रहे हैं और रबड़ी का सेवन कर रहे हैं. आठ बजे कड़ाही चढ़ जाती है. इससे पहले मैं स्नान-ध्यान करता हूं. 2019 में डेढ़ महीने हमने रबड़ी खिलाई है लोगों को. इसमें किसी और का सहयोग नहीं लेता हूं. इसे भगवती और मां काली चला रही है. कोई कुछ दे जाता है तो बात अलग है, लेकिन किसी से कुछ मांगा नहीं जाता है.

महाकुंभ मेला कब और कहां लगेगा?

महाकुंभ मेले का 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन से शुरू होगा. इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा. पूरे 12 वर्षों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है.

महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?

मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्‍या के दिन 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025

महाकुंभ मेला जाने के लिए कहां उतरें? 

यदि आप ट्रेन से आ रहे हैं तो प्रयागराज में आठ रेलवे स्टेशन हैं. भारत के प्रमुख शहरों जैसे पटना, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, ग्वालियर, जयपुर जैसे प्रमुख शहरों से ट्रेनें यहां आतीं हैं. रेलवे स्टेशन में स्थानीय गाड़ी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और सिटी बसें महाकुंभ मेला तक पहुंचने के लिए उपलब्ध हैं.

Previous article TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- एक्टर ने बताया कि जनवरी 13-14 तक धरती पर…
Next article Hindu Baby Names: आपके घर के चिराग के लिए ये हैं सबसे मनमोहक और यूनिक नाम, डालें लिस्ट पर नजर और जानें अर्थ
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel