[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान

Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान

0
Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान
Mahakumbh Fire broke out

Mahakumbh Fire: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को आग लगने की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि कई पंडाल आग की चपेट में आए हैं. देखते-देखते कई टेंट जलकर खाक हो गए. प्रयागराज के चटनाग घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुले क्षेत्र में लगे कुछ टेंटों में आज आग लग गई. अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है

आग पर काबू पाया गया

पुलिस ने बताया, महाकुंभ में लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. आग महाकुंभ के झूसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास लगी है. आग की खबर मिलने के साथ ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया. आग कैसे लगी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है.

19 जनवरी और 20 जनवरी को भी लगी थी आग

इससे पहले महाकुंभ में 19 और 20 जनवरी को आग की घटना हुई थी. रविवार 19 जनवरी को सेक्टर 19 में एक शिविर में आग लगी थी. पुआल में लगी आग तेजी से फैल गई थी और इसकी चपेट में आकर करीब 18 शिविर खाक हो गए थे. हालांकि अग्मिशमन कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई थी. गीता प्रेस और अखिल भारतीय धर्म संघ द्वारा कल्पवासियों के लिए लगाए गए इस शिविर में आग बुझाने में करीब 15-16 गाड़ियां लगाई गई थीं. उस घटना के एक दिन बाद यानी 20 जनवरी को भी महाकुंभ में आग लगी थी. सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा के सामने श्री हरि दिव्य साधना पीठ, प्रतापगढ़ के शिविर में सुबह आग लग गई थी जिसे स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझा लिया था. उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़: दोनों बेटे विदेश में और विधवा मां की हो गयी मौत, बिहार से बेटी साथ लेकर गयी थी प्रयागराज

यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में बिहार की एक और युवती की मौत की पुष्टि, बेटी की लाश के पास रोती-बिलखती रही मां

यह भी पढ़ें: Video: महाकुंभ में श्रद्धालु ईश्वर से कर रहे थे प्रार्थना, हे भगवान, गिरने से बचा लेना, रांची की रानी देवी ने बताई भगदड़ की कहानी

महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की गई जान

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में मंगलवार देर रात पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए.

Previous article Video: महाकुंभ में श्रद्धालु ईश्वर से कर रहे थे प्रार्थना, हे भगवान, गिरने से बचा लेना, रांची की रानी देवी ने बताई भगदड़ की कहानी
Next article Budget: 1 फरवरी को पेश होगा भारत का 79वां बजट, ब्रीफकेस को छोड़ बही-खाता में बदल गया चोला
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel