[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mahakumbh 2025 : तीन लेवल की चेकिंग, उसके बाद ही हो सकेगी महाकुंभ मेले में इंट्री

Mahakumbh 2025 : तीन लेवल की चेकिंग, उसके बाद ही हो सकेगी महाकुंभ मेले में इंट्री

0
Mahakumbh 2025 : तीन लेवल की चेकिंग, उसके बाद ही हो सकेगी महाकुंभ मेले में इंट्री
महाकुंभ मेले की तस्वीर

Mahakumbh 2025 : नए साल को लेकर महाकुंभनगर में मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तीन लेवल की चेकिंग के बाद ही किसी को मेला क्षेत्र में इंट्री मिलेगी. मेला क्षेत्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में खुफिया तंत्र भी एक्टिव नजर आ रहा है. गलत इरादे के साथ कोई यहां नहीं पहुंचे, इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एक-एक व्यक्ति की चेकिंग का इंतजाम किया गया है. सबसे जरूरी बात ये है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया दस्ते तैनात दिख रहे हैं.

महाकुंभ मेले में खुफिया तंत्र पूरी तरह एक्टिव

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जमावड़े को लेकर खास तैयारी की गई है. महाकुंभनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इस बार के महाकुंभ को यादगार बना जाए. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है. महाकुंभ पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है. नए साल को लेकर महाकुंभनगर की पुलिस पूरे अलर्ट मोड में आ गई है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : वह धार्मिक स्थल जिसका प्रभु श्री राम से है अटूट संबंध

द्विवेदी ने बताया है कि विशेष तौर पर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. महाकुंभ, प्रयागराज और आसपास के जिलों में तीन लेवल के सुरक्षा तंत्र मुस्तैद हैं. इससे एक-एक श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा. सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.

एआई कैमरे, ड्रोन, एंटी ड्रोन, टीथर्ड ड्रोन के साथ साइबर पेट्रोलिंग तेज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा,” हमने दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एआई कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है. यही नहीं ड्रोन, एंटी ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन अपने स्तर पर अलग अलग मोर्चे पर तैनात किए गए हैं. देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया गया है. इसी के मद्देनजर साइबर पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है. महाकुंभनगर की सुरक्षा व्यवस्था में सबसे काबिल पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

Previous article Bigg Boss 18 PROMO: घरवालों ने की कशिश कपूर पर सवालों की बारिश, कहा- पति पत्नी और वो…
Next article बिहार में चलेगी देश की पहली सोलर ट्रेन, मालदा जोन के जमालपुर में लगेगा प्लांट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel