[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Mafia Atiq Ahmed : वक्फ की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के परिवार का राज! हुआ बड़ा खुलासा

Mafia Atiq Ahmed : वक्फ की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के परिवार का राज! हुआ बड़ा खुलासा

0
Mafia Atiq Ahmed : वक्फ की जमीन पर माफिया अतीक अहमद के परिवार का राज! हुआ बड़ा खुलासा
Atiq Ahmed

Mafia Atiq Ahmed : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वक्फ की जमीन को लेकर बड़ी बात सामने आई है. माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार द्वारा गैरकानूनी कब्जे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और प्रयागराज के कमिश्नर की जांच सामने आई है. इससे इस बात का खुलासा हुआ कि अतीक अहमद के परिवार और उसके रिश्तेदारों ने करीब 71 करोड़ रुपये की वक्फ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद और उसके परिवार ने वक्फ की दुकानों, मकानों और बहुमंजिला इमारतों पर भी गैरकानूनी कब्जा किया था. इस संबंध में ndtv.in ने खबर प्रकाशित की है.

जमीन की मिट्टी तक बेच दी अतीक अहमद ने

अतीक अहमद ने जमीन की मिट्टी तक खोदकर बेच दी. इस वजह से सरकार को नुकसान हुआ. जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि उस समय वक्फ बोर्ड के ज़िम्मेदार (मुत्तलवी) सैयद मोहम्मद अशीयम ने अतीक के परिवार की मदद की, इसके बदले में पैसे भी लिये. बाद में उसे हटा दिया गया और उसकी जगह नया मुत्तलवी नियुक्त किया गया. जी.टी. रोड पर जो वक्फ की जमीन है, वहां सबसे पहले कब्जा किया गया. इस जमीन पर 9 दुकानें और एक बड़ा मकान बनाया. यह कब्जा मोहम्मद तारिक ने किया था, जो अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला (बीवी का भाई) बताया जा रहा है. इस जमीन की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

सबसे बड़ा मामला जी.टी. रोड का सामने आया

इसी क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों पर भी अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. इन जमीनों पर मोहम्मद जैद, हमजा, मंशुद, अहमद, शिवली और अब्दुल्ला जैसे लोगों ने कब्जा किया हुआ था. इन सभी की पहचान अतीक अहमद के भाई अशरफ के परिवार या करीबी रिश्तेदार के रूप में की गई. इन लोगों ने न सिर्फ जमीन पर कब्जा किया, बल्कि कई जगहों पर निर्माण कार्य भी किया.

यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

सबसे बड़ा मामला जी.टी. रोड पर सामने आया, जहां लगभग 30 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों पर अवैध तरीके से बहुमंजिला इमारतें इस परिवार ने बना ली. इस कब्जे में छोटे चप्पल वाले नाम से पहचाने जाने वाला मोहम्मद साबिर, उबैद उल्ला, सुहैल अहमद और कुछ अन्य लोग शामिल थे.  इन सभी का सीधा संबंध अतीक अहमद या उसके भाई अशरफ से बताया जा रहा है. इन अवैध निर्माणों में से एक इमारत को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने तोड़ भी दिया है.

Previous article Bihar Rain Alert: बिहार में प्री-मानसून की दस्तक, इन 16 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी
Next article जसप्रीत बुमराह को बीच मैदान छेड़ने लगे विराट कोहली, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा; इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel