[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Bhopal : छात्राओं को शिकार बना दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर!

Bhopal : छात्राओं को शिकार बना दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर!

0
Bhopal : छात्राओं को शिकार बना दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर!
सांकेतिक तस्वीर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बना कर एक विशेष धर्म समुदाय की महिलाओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में आरोपी फरहान का एनकाउंटर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर ले जाया जा रहा था. तभी आरोपी टॉयलेट का बहाना बनाता है. पुलिस अधिकारी जैसे ही गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारते हैं, वह पुलिस की बंदूक छिन भागने की कोशिश करता है. इसी छीना झपटी के बीच पुलिस के हाथों की बंदूक चल जाती है. बंदूक की गोली सीधा जाकर आरोपी के पैरों में लगती है. पुलिस बल तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल हमीदिया में भर्ती करवाते हैं. जहां डॉक्टर आरोपी को मृत घोषित कर देते हैं.

कैसे हुई यह घटना?

भोपाल की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरहान को जब अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन की एक टीम बिलकिसगंज गांव लेकर जा रही थी तभी यह घटना हुई. शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे जब फरहान रातीबड़ के इलाके में पहुंचा, उसने सबसे पहले टॉयलेट का बहाना बनाकर गाड़ी रोकने की अपील की. पुलिस अधिकारी ने गाड़ी रोकी और उसके साथ एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को निगरानी के लिए भेजा. रास्ते में चलते समय आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर के हाथों की बंदूक छिनने की कोशिश की. इसी दौरान बंदूक चल गई और गोली जाकर आरोपी के पैरों में लगी.

आरोपी कैसे बनाता था मासूम लड़कियों को शिकार?

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कॉलेज में पढ़ने वाले एक धर्म विशेष के लड़कों का एक गिरोह बनाया था. यह ग्रुप सिर्फ एक अन्य धर्म विशेष की लड़कियों को टारगेट बनाता था. पहले वह लड़की से दोस्ती कर बातचीत बढ़ाते, फिर आगे वह उनके साथ प्रेम संबंध बनाते. इसके बाद वह लड़कियों को नशीले पदार्थों की लत लगवाते और उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाते थे. आगे वह इन वीडियो का सहारा लेकर लड़कियों को ब्लैकमेल करते और उन्हें दूसरी लड़कियों से दोस्ती करवाने के लिए उन पर दबाव डालते थे.

आरोप स्वीकार करते हुए आरोपी ने कहा ‘कोई अफसोस नहीं है’

फरहान पर कुल 5 लव जिहाद के मामले दर्ज थे. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरहान ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया था. उसने पुलिस से कहा था कि उसे किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है. उसके मुताबिक उसने सवाब का काम किया है.

यह भी पढ़े: LoC Firing : नौवीं रात पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग की, मिला करारा जवाब

Previous article Bihar Crime: आपसी विवाद में जमकर हुआ धांय-धांय, पूरे इलाके में हड़कंप, युवक को लगी गोली   
Next article Sadhguru Quotes on Spirituality: आध्यात्मिक होने का मतलब आनंद से मुंह फेर लेना नहीं – सद्गुरु
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel