[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National LPG की टेंशन खत्म! 46,313 टन गैस लेकर आ रहा MT शर्व शक्ति, जानें कब पहुंचेगा भारत

LPG की टेंशन खत्म! 46,313 टन गैस लेकर आ रहा MT शर्व शक्ति, जानें कब पहुंचेगा भारत

0
LPG की टेंशन खत्म! 46,313 टन गैस लेकर आ रहा MT शर्व शक्ति, जानें कब पहुंचेगा भारत
होर्मुज पार कर भारत आ रहा एमटी सर्व शक्ति, फाइट फोटो, पीटीआई

Middle East Conflict: भारत के लिए (एलपीजी) लेकर आ रहा एक टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मार्शल द्वीप के ध्वज वाला यह एलपीजी जहाज एमटी सर्व शक्ति 46,313 टन एलपीजी लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है. इसमें चालक दल के 20 सदस्य सवार हैं, जिनमें 18 भारतीय नागरिक हैं. एमटी शक्ति के 13 मई तक विशाखापत्तनम बंदरगाह पहुंचने की संभावना है.

13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद

आधिकारिक बयान के मुताबिक, जहाज ने 2 मई को इस अहम समुद्री मार्ग को पार किया. इसके 13 मई तक विशाखापत्तनम बंदरगाह पहुंचने की संभावना है. जहाज पर कुल 20 चालक दल के सदस्य हैं, जिनमें 18 भारतीय शामिल हैं.

आधे दिन की जरूरत के बराबर गैस

बताया गया है कि यह खेप देश की करीब आधे दिन की LPG जरूरत के बराबर है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह सप्लाई दबाव को कुछ हद तक कम करने में मदद करेगी.

ओमान की खाड़ी में दर्ज हुई लोकेशन

रविवार शाम जहाज की लोकेशन ओमान की खाड़ी में दर्ज की गई. यह टैंकर पहले भी फारस की खाड़ी और भारत के बीच नियमित रूप से आवागमन करता रहा है.

इंडियन ऑयल ने किया है अनुबंध

इस गैस वाहक को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अनुबंधित किया है. ‘एमटी सर्व शक्ति’ अमेरिका के हालिया प्रतिबंधों के बाद युद्ध क्षेत्र को पार करने वाला भारत से जुड़ा पहला टैंकर है.

अब भी 14 जहाज फंसे

फिलहाल भारतीय ध्वज वाले या भारत के स्वामित्व वाले 14 जहाज अब भी होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं, जिससे आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है.

कमर्शियल गैस के बढ़े दाम

देश में एलपीजी गैस के दाम में हाल के दिनों में काफी इजाफा हुआ है. हालांकि यह बढ़ोत्तरी कमर्शियल गैस पर हुई है. शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि हुई है. मिडिल ईस्ट में संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के कारण यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है. (इनपुट भाषा)

Also Read: चीन के जहाजों पर क्यों भड़का फिलीपींस? भगाने के लिए लड़ाकू विमान और वॉरशिप करेगा तैनात

Previous article पिता परिवार का नींव होता है : फादर सुशील
Next article Darbhanga: बिरौल होटल में छापेमारी, होटल से कपल हिरासत में, संचालक से पूछताछ
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel