अब बंद नहीं होंगे होटल! राज्यों को कमर्शियल LPG में 10% अतिरिक्त कोटा, PNG शिफ्ट करने वालों को प्राथमिकता

LPG Crisis: केंद्र सरकार ने एलपीजी संकट के बीच बड़ी राहत दी है. राज्यों को कमर्शियल एलपीजी की 10 प्रतिशत अतिरिक्त कोटा देने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले से होटल कारोबार को सबसे अधिक फायदा होगा.

By ArbindKumar Mishra | March 18, 2026 4:03 PM

LPG Crisis: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया-भारत सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल LPG का 10% अतिरिक्त आवंटन देने की पेशकश की है, बशर्ते वे LPG से PNG में लंबे समय तक चलने वाले बदलाव में मदद कर सकें.

LPG का मुद्दा अभी भी चिंताजनक

सुजाता शर्मा ने बताया- LPG का मुद्दा अभी भी चिंताजनक है. ऑनलाइन बुकिंग में सुधार हुआ है. लेकिन यह भी सच है कि डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां लंबी लाइनें लगी हुई हैं. उन्होंने बताया- कालाबाजारी पर रोक के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार को OMCs ने LPG डिस्ट्रीब्यूटरों के यहां 2300 से ज्यादा अचानक निरीक्षण किए.

LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी से कार्गो उतारने का काम जारी

भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया- LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी से कार्गो उतारने का काम तय शेड्यूल के हिसाब से चल रहा है. विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में, लगभग 2,250 वर्ग मीटर की अतिरिक्त स्टोरेज की जगह बनाई गई है. किसी भी बंदरगाह पर किसी भी तरह की भीड़भाड़ की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: कौन है NIA की गिरफ्त में आया अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक? लीबिया, सीरिया, यूक्रेन में लड़ा, अब भारत के लिए खतरा!