LPG कालाबाजारी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 15 हजार सिलेंडर जब्त; 12000 छापे मारे गए
LPG कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया- अब तक 12 हजार छापे मारे गए हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं.
LPG Black Marketing:एलपीजी कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- अब तक लगभग बारह हजार छापे मारे गए हैं. लगभग पंद्रह हज़ार सिलेंडर जब्त किए गए हैं. सोमवार को दिल्ली में, लगभग छह सौ सिलेंडर जब्त किए गए. इसी तरह, उत्तर प्रदेश में, पिछले कुछ दिनों में लगभग चार सौ पचास निरीक्षण और छापे मारे गए हैं. दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
जम्मू और कश्मीर में पांच सौ चौंसठ छापे मारे गए
कालाबाजारी रोकने के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत जम्मू और कश्मीर में पांच सौ चौंसठ छापे मारे गए हैं, FIR दर्ज की गई हैं, और गिरफ्तारियां भी की गई हैं. केरल में, लगभग एक हजार छापे और निरीक्षण किए गए हैं. जिसमें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं. मध्य प्रदेश में लगभग बारह सौ छापे मारे गए हैं और लगभग अठारह सौ सिलेंडर जब्त किए गए हैं.
पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- देश में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. प्राकृतिक गैस के संबंध में बताया- जैसा कि मैंने आपको बताया, भारत सरकार प्रयास कर रही है. उन्होंने कमर्शियल LPG उपभाक्ताओं को PNG पर शिफ्ट होने का आह्वान किया.
