[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Look Back 2024: मनमोहन सिंह से लेकर रतन टाटा तक, साल 2024 में अलविदा कह गईं ये हस्तियां

Look Back 2024: मनमोहन सिंह से लेकर रतन टाटा तक, साल 2024 में अलविदा कह गईं ये हस्तियां

0
Look Back 2024: मनमोहन सिंह से लेकर रतन टाटा तक, साल 2024 में अलविदा कह गईं ये हस्तियां
Look Back 2024: मनमोहन सिंह, रतन टाटा और श्याम बेनेगल

Look Back 2024: साल 2024 खत्म होने में महज दो दिन बाकी है. यह साल कई मायनों में देश के लिए उपलब्धियों भरा रहा तो इस साल कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. वो अब महज एक तारीख में बदल गये हैं. साल 2024 को आने वाले दिनों में इतिहास के पन्नों पर सहेज कर रखा जाएगा. यह साल को इन दिग्गजों को खोने के लिए भी याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया. मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन, श्याम बेनेगल से लेकर कई दिग्गज हस्तियों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है. देश की राजनीति से लेकर कल, संगीत, सिनेमा, साहित्य समेत कई और क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है.

मनमोहन सिंह का निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश में आर्थिक सुधारों के जनक माने जाने वाले मनमोहन सिंह का निधन बीते दिन 26 दिसंबर हो गया. देश के लिए यह एक अपूरणीय क्षति थी. पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने 1990 के दशक में देश को आर्थिक संकट से उबारकर प्रगति की राह में लाने में अहम योगदान दिया था. मनमोहन सिंह के अलावा कई और दिग्गज नेताओं ने भी साल 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया. इसमें सुशील कुमार मोदी, नटवर सिंह, ओम प्रकाश चौटाला और एसएम कृष्णा जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं.

उद्योग जगत रतन टाटा के जाने से हुआ सूना

उद्योग जगत के बड़े दिग्गज और टाटा संस के चेयरमैन रहे रतन रतन टाटा का भी निधन इसी साल हो गया था. उनकी मृत्यु ने भी कारोबारी क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्य पैदा कर दिया. टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा ने नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने तक समूह का विस्तार करने में अहम योगदान दिया था. उन्होंने टाटा समूह को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

कला के क्षेत्र में इस साल गायक पंकज उधास, प्रभा अत्रे और उस्ताद राशिद खान, भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति और तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन से इस साल कला के क्षेत्र में भी बड़ी क्षति हुई है. साल 2024 के जनवरी महीने में ही शास्त्रीय गायक राशिद खान का निधन हो गया था. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी हमने इसी साल खोया. कला क्षेत्र में मशहूर हनीफ कुरैशी भी इस साल गुजर गए.

संगीत और साहित्य के क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

इस साल संगीत के क्षेत्र में भी कई लोगों के चले जाने से बड़ी क्षति हुई है. इनमें से एक हैं शारदा सिन्हा. भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने वाली सिन्हा अपने भक्ति गीतों के जरिये छठ पूजा की आवाज बन गईं. उनके छठ गीत आज सालों से लोगों के घर-घर गूंजते हैं. वहीं, साहित्य जगत में शायर मुनव्वर राणा, केकी एन दारूवाला, उषा किरण खान, सुरजीत पातर और मालती जोशी जैसे जानी-मानी शख्सियत को हमने खो दिया है.

फिल्म और फैशन के कई दिग्गजों ने छोडा साथ

साल 2024 में फिल्म और फैशन की दुनिया के भी कुछ नामी सितारों का साथ छूट गया.सिनेमा जगह के बड़े चेहरों में से एक श्याम बेनेगल और कुमार साहनी का निधन इसी साल हो गया है. उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है वो शायद ही भरा जा सके. इसके अलावा देश के बड़ा फैशन डिजाइनरों में से एक रोहित बल ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया.

Also Read: . Delhi Assembly Election: वोटर लिस्ट मामले में AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, वीरेंद्र सचदेवा ने किया बड़ा दावा

Previous article मोटरसाइकिल छिनतई के दौरान अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली
Next article छापेमारी में एक महिला समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel