[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए पीएम मोदी

Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए पीएम मोदी

0
Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए पीएम मोदी
राहुल गांधी

Lok Sabha : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा,” मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया था, लेकिन इसमें पीएम मोदी फेल साबित हुए.” राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान उन्होंने कहा,”राष्ट्रपति का अभिभाषण पिछले कुछ सालों में दिए गए अभिभाषणों की तरह ही था. हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं. मेरी इस बात से प्रधानमंत्री भी सहमत होंगे.” विपक्ष के नेता ने कहा, ”भले ही हम बढ़े हैं, लेकिन एक सार्वभौमिक समस्या जिसका हमने सामना किया है, वह यह है कि हम बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सक्षम नहीं हैं. न तो यूपीए सरकार और न ही आज की एनडीए सरकार ने इस देश के युवाओं को रोजगार के बारे में कोई स्पष्ट जवाब दिया है.”

राहुल गांधी ने कहा, ”हमारे पास बेहतरीन कंपनियां हैं जो उत्पादन को व्यवस्थित करने की कोशिश करती हैं. मूल रूप से हमने जो किया है, वह यह है कि हमने उत्पादन चीनियों को सौंप दिया है. मोबाइल फोन, भले ही हम कह रहे हैं कि हम इस मोबाइल फोन को भारत में बनाते हैं, यह सच नहीं है. यह फोन भारत में नहीं बना है. यह फोन भारत में असेंबल किया गया है. इस फोन के सभी चीजें चीन में बने हैं.

राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा

  1. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने मेक-इन-इंडिया पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि भारत एक देश के रूप में “उत्पादन को व्यवस्थित करने” में विफल रहा है. मोबाइल (जो उनके हाथ में नजर आया) चीन में बना है और भारत में ही “असेंबल” किया गया है.
  2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार का ‘मेक इन इंडिया’ का विचार अच्छा, लेकिन प्रधानमंत्री का इस दिशा में किया गया प्रयास विफल रहा है.
  3. लोकसभा में बोले राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के OBC सांसद मुंह नहीं खोल सकते हैं.
  4. राहुल गांधी ने कहा कि देश में असमानता और सामाजिक तनाव बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे पर लोकसभा में हंगामा, ओम बिरला भड़के

Previous article Shakeel Ahmad Khan के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, आयन के दोस्त ने शेयर की पूरी कहानी
Next article पटना से बिहार के इन शहरों के बीच दूरी होगी कम, तीन एक्सप्रेसवे के निर्माण से सफर होगा आसान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel