[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण गोवा के सांसद का टिकट कांग्रेस ने काटा, उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी

Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण गोवा के सांसद का टिकट कांग्रेस ने काटा, उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी

0
Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण गोवा के सांसद का टिकट कांग्रेस ने काटा, उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी
Jharkhand Congress, Symbolic Pic

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक के बाद एक उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. इस क्रम में पार्टी की ओर से एक और लिस्ट जारी की गई. लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें सबसे प्रमुख नाम विरियाटो फर्नांडिस का है जिन्हें दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा का टिकट काटकर चुनावी मैदान में उतारा गया है. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सारदिन्हा गोवा के सीएम पद पर भी रह चुके हैं.

कांग्रेस पार्टी ने उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं लिस्ट के दूसरे उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं दादरा एवं नगर हवेली की बात करें तो यहां से अजीत रामजी भाई महला को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : बदलते दौर में बदल गये चुनाव प्रचार के तरीके, अब सुनायी नहीं देते वे चुटीले नारे

7 चरण में होंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अब तक कुल 241 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. आप से इससे पहले पार्टी ने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए हैं. देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव सात चरण में होंगे. पहले चरण के तहत लोग 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी. चुनाव का रिजल्ट चार जून आएगा जिसके बाद पता चलेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी.

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी किया है जिसमें जनता से कई वादे किये गये हैं. इसके एक दिन के बाद ही पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की अगली सूची जारी की गई.

Previous article बिहार के शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने दी खुशखबरी, वेतन भुगतान के लिए जारी किए 10 अरब रुपये
Next article Election 2024: मौसम बदल सकता है चुनावी परिणाम, जानें एक्स्पर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel