[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 64 फीसदी से ज्यादा मतदान, 93 सीटों पर हुआ चुनाव

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 64 फीसदी से ज्यादा मतदान, 93 सीटों पर हुआ चुनाव

0
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 64 फीसदी से ज्यादा मतदान, 93 सीटों पर हुआ चुनाव
Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. इसी के साथ 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के तहत अबतक तीन चरणों में हुए चुनाव में करीब 280 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. यानी 52 फीसदी सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. अब बाकी बची 263 सीटों पर अगले चार चरणों में चुनाव होगा. तीसरे चरण के तहत बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव में मतदान हुए.

64 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
93 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक शाम 7 बजे तक 61 फीसदी से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, देर रात 11 बजे के करीब वोट प्रतिशत बढ़कर 41 फीसदी से ज्यादा हो गया. लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में सबसे अधिक वोटिंग असम में दर्ज की गई. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार असम में 81.61 फीसदी मतदान हुए.

लोकसभा चुनाव 2024 में कितने सीटों पर हुई वोटिंग

असम की 4 सीट
बिहार की 5 सीट
छत्तीसगढ़ की 7 सीट
गोवा की 2 सीट
गुजरात की 25 सीट
कर्नाटक की 14 सीट
मध्य प्रदेश की 9 सीट
महाराष्ट्र की 11 सीट
उत्तर प्रदेश की 10 सीट
पश्चिम बंगाल की 4 सीट
दादरा नागर हवेली की 1 सीट
दमन और दीव की 1 सीट

दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. जिन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है उनमें शामिल हैं.

अमित शाह- गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट
प्रह्लाद जोशी- कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट
मनसुख मंडाविया- गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट
ज्योतिरादित्य सिंधिया- मध्य प्रदेश की गुना सीट
दिग्विजय सिंह – मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट
शिवराज सिंह चौहान- मध्य प्रदेश की विदिशा सीट
एसपी सिंह बघेल- उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट
डिंपल यादव- उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट
सुप्रिया सुले- महाराष्ट्र की बारामती सीट
बासवराज बोम्मई- कर्नाटक के बोम्मई हावेरी लोकसभा सीट

Also Read: Lok Sabha Election 2024: सिर्फ सत्ता पाना चाहती है बीजेपी, सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- नफरत को दिया बढ़ावा

Previous article ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो जख्मी
Next article शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, जांच में जुटे अधिकारी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel