[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National क्या लगेगा लॉकडाउन? जानें हरदीप सिंह पुरी ने इस सवाल का क्या दिया जवाब

क्या लगेगा लॉकडाउन? जानें हरदीप सिंह पुरी ने इस सवाल का क्या दिया जवाब

0
क्या लगेगा लॉकडाउन? जानें हरदीप सिंह पुरी ने इस सवाल का क्या दिया जवाब
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (File Photo)

Lockdown in India : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार (27 मार्च) को साफ किया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, जैसा कि पहले कोरोना महामारी के दौरान किया गया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि भारत में लॉकडाउन को लेकर जो बातें फैल रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं. साफ तौर पर कहें तो सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव अभी विचार में नहीं है.

सरकार पूरी तरह तैयार : हरदीप सिंह पुरी

एक्स पर पुरी ने लिखा कि दुनिया भर के हालात लगातार बदल रहे हैं. हम एनर्जी, सप्लाई चेन और जरूरी सामान से जुड़ी स्थिति पर हर समय नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में जरूरी सामान की कोई कमी न हो. इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार पूरी तरह तैयार है. आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सभी इंतजाम पहले से किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

उन्होंने कहा कि भारत ने हर बार दुनिया की अनिश्चित हालातों का मजबूती से सामना किया है. आगे भी सरकार समय पर, पहले से तैयारी के साथ और मिलकर काम करते हुए कदम उठाती रहेगी. ऐसा इसलिए ताकि किसी भी चुनौती से सही तरीके से निपटा जा सके.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे इन राज्यों के सीएम, वजह आई सामने

पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की खबर अफवाह है. ऐसे समय में जरूरी है कि हम शांत रहें, जिम्मेदारी से काम लें. एकजुट रहें. इस तरह के वक्त में अफवाह फैलाना और लोगों में डर पैदा करना नुकसानदायक है.

Previous article मकर साप्ताहिक राशिफल: मेहनत लाएगी रंग या मिलेगा धोखा? पैसों को लेकर बड़ा उलटफेर!
Next article ₹94 पार, डॉलर के मुकाबले रुपये की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel