[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National LK Advani : लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है सेहत

LK Advani : लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है सेहत

0
LK Advani : लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है सेहत
लाल कृष्ण आडवाणी

LK Advani : वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है. 96 वर्षीय आडवाणी डॉ. सिंह न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं. देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री को दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था. उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है.

लाल कृष्ण आडवाणी का राजनीतिक सफर

8 नवंबर 1927 को लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में हुआ. वे 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य बन गए थे. 1947 में विभाजन के बाद, वे और उनका परिवार भारत आ गया. 1951 में, आडवाणी श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए. उन्होंने 1970 में राज्यसभा में इंट्री ली. दो साल बाद पार्टी के अध्यक्ष चुने गए. 1975 के आपातकाल के दौरान, आडवाणी और उनके सहयोगी अटल बिहारी वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Read Also : LK Advani : हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाले नेता, जिन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली थी राम रथयात्रा

1977 में जब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई, तो उस वक्त आडवाणी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री नियुक्त किया गया था. 1980 में, उन्होंने बीजेपी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 1984 के आम चुनाव में मात्र दो सीटों से बीजेपी को 1990 के दशक में राष्ट्रीय ताकत बनाने के लिए आडवाणी को खास योगदान रहा. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की वकालत करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके नेतृत्व ने बीजेपी की राजनीतिक किस्मत को काफी हद तक बढ़ाया.

Previous article बिहार के इन 5 कुख्यात अपराधियों का इस साल हुआ एनकाउंटर, STF ने दूसरे राज्यों में भी जाकर किया ढेर…
Next article Divorce Mehndi Design: महिला ने मेहंदी डिजाइन से बतायी शादी से लेकर तलाक तक की कहानी, वायरल हो रहा VIDEO
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel