[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर : शोपियां में 2 लश्कर आतंकियों की घेराबंदी, सेना ने बंद किए भागने के रास्ते

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में 2 लश्कर आतंकियों की घेराबंदी, सेना ने बंद किए भागने के रास्ते

0
जम्मू-कश्मीर : शोपियां में 2 लश्कर आतंकियों की घेराबंदी, सेना ने बंद किए भागने के रास्ते
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सर्च ऑपरेशन (File Photo)

सर्च ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को एक घने बाग में घेर लिया गया है. दोनों आतंकवादियों को शुक्रवार (3 जुलाई) को मीमंदर इलाके के एक बाग में निगरानी कैमरों (Surveillance Cameras) के जरिए देखा गया था. सात गांवों वाले इस इलाके में उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया है.

चार गांव खाली करा लिए गए हैं

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की ज्वाइंट टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया. सुरक्षा के मद्देनजर चार गांव खाली करा लिए गए. अधिकारियों के मुताबिक, घिरे दोनों आतंकियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में हुई है. दोनों ने उनके पास आ रहे सेना के जवानों पर गोलीबारी की जिसके जवाब में सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्ते बंद

अधिकारियों के मुताबिक, सेना की विशेष यूनिट विक्टर फोर्स ने बाग के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात कर आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्ते बंद कर दिए हैं. रात में निगरानी के लिए इलाके में रोशनी का भी इंतजाम किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं. जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, जबकि लतीफ पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था.

यह भी पढ़ें : Video : पहाड़ी इलाकों में सेना की गाड़ी, मुठभेड़ के बाद कुछ यूं आतंकियों को खोज रहे हैं जवान

शोपियां लंबे समय से दक्षिण कश्मीर को मध्य कश्मीर और पीर पंजाल पर्वत क्षेत्र से जोड़ने वाला अहम रास्ता रहा है. इसी वजह से यह इलाका रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

Previous article कल 6 जुलाई 2026 को किस राशि को मिलेगा बड़ा अवसर? जानें सभी 12 राशियों का हाल
Next article सीट, डिक्की और टंकी में छिपाकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने पकड़ा तस्करी का ये तरीका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel