[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ladli Behna Yojana : 1250 या 1500 रुपये, इस बार खाते में कितने और कब आएंगे पैसे, जान लें यहां

Ladli Behna Yojana : 1250 या 1500 रुपये, इस बार खाते में कितने और कब आएंगे पैसे, जान लें यहां

0
Ladli Behna Yojana : 1250 या 1500 रुपये, इस बार खाते में कितने और कब आएंगे पैसे, जान लें यहां
लाड़ली बहना योजना (File Photo)

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए नवंबर का महीना खास होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने से बढ़ी हुई किस्त उनके अकाउंट में आने वाली है. इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में शुरू की थी. अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सरकार की ओर से मदद दी जाएगी. नवंबर 2025 से यह दूसरी बार है जब बढ़ी हुई किस्त दी जा रही है. यह राशि आगे भी मिलती रहेगी, जब तक सरकार कोई नया फैसला योजना को लेकर नहीं लेती.

शुरुआत में लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये सरकार डालती थी. पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी. इसके बाद अक्टूबर 2023 से राशि बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई, जो अक्टूबर 2025 तक दी गई. अब नवंबर 2025 से फिर 250 रुपये बढ़ाए गए हैं, यानी हर महिला को अब हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे.

लाड़ली बहनों के खाते में कब आई थी आखिरी किस्त?

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार अब तक 29 किस्तें महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है. आखिरी किस्त 12 अक्टूबर को जारी की गई थी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर में हुए महिला सम्मेलन में 1 करोड़ 26 हजार लाड़ली बहनों के खातों में 1,541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये थे. दिवाली के पहले मिले इस पैसा को पाकर महिलाएं खुश थीं. जून 2023 से अब तक लगभग 45,000 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में जमा हुए हैं. रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने 250 रुपये का अतिरिक्त गिफ्ट भी महिलाओं को दिया था.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: खुशखबरी, इन महिलाओं को दोबारा मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ, जानें कैसे?

लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?

लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने आमतौर पर दूसरे या तीसरे हफ्ते में खाते में ट्रांसफर की जाती है. पिछली, यानी 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को भेजी गई थी. इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में भी इसी तारीख के आसपास लाड़ली बहनों के खातों में बढ़ी हुई 1500 रुपये की पहली किस्त सरकार खाते में भेज सकती है.

Previous article Vidur Niti: दुख का साया भी नहीं पड़ता उन पर जो करते हैं ये कार्य
Next article Hill Stations To Visit For Snowfall: बर्फबारी देखने की प्लानिंग है? इन हिल स्टेशनों पर मिलेगा स्वर्ग जैसा नजारा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel