[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Ladli Behna Yojana : महिलाओं के खाते में आएंगे इतने अधिक रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Ladli Behna Yojana : महिलाओं के खाते में आएंगे इतने अधिक रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

0
Ladli Behna Yojana : महिलाओं के खाते में आएंगे इतने अधिक रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
MP CM Mohan Yadav

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को रक्षाबंधन पर्व पर 1250 रुपये मासिक किश्त के अतिरिक्त 250 रुपये शगुन के रूप देने की घोषणा की. यादव ने जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा गांव में एक समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘‘हमारी सरकार द्वारा हर महीने बहनों के खातों में राशि भेजकर बहनों का रक्षाबंधन मनवाया जा रहा है. अगले महीने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लाडली बहनों को 250 रुपये बढ़ाकर दिया जाएगा, ताकि बहनें उत्साह पूर्वक त्योहार मना सकें.’’

मोहन यादव ने योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में जून के लिए किस्त के रूप में 1551.44 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए. अधिकारियों ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से उन्हें मिली यह 25वीं किस्त है.

सीएम यादव ने वीडियो किया शेयर

सीएम यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा– लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रुपये राशि हम दे रहे हैं, लेकिन अगले महीने इसके अलावा रक्षाबंधन पर्व के शगुन के रूप 250 रुपये भी अंतरित किए जाएंगे. सीएम के ऐलान के बाद वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर तालियां बताईं.

रक्षाबंधन 2025 डेट

हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है, जिसे पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार मध्य प्रदेश की बहनों के लिए यह त्योहार खास होने वाला है.

Previous article Video: ’78 के लालू और 77 साल के मंगनीलाल…’ जदयू ने वीडियो के जरिए राजद नेतृत्व पर बोला हमला
Next article Wordle 1459 का जवाब: PRANK – जानिए आज के Wordle की स्ट्रैटेजी और हिंट्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel