[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kunal Kamra : माफी क्यों मांगू? एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद उठे विवाद पर बोले कुणाल कामरा

Kunal Kamra : माफी क्यों मांगू? एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद उठे विवाद पर बोले कुणाल कामरा

0
Kunal Kamra : माफी क्यों मांगू? एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद उठे विवाद पर बोले कुणाल कामरा
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा

Kunal Kamra : विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता केवल शक्तिशाली लोगों की प्रशंसा करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए. चुटकुला बनाना उनका अधिकार है और ये आगे भी जारी रहेगा. अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मानूंगा. कामरा ने कहा कि वह किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी ‘देशद्रोही’ टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद उनकी यह पहली प्रतिक्रिया है.

कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक स्टूडियो में तोड़फोड़ की. यहां कामरा ने अपना शो रिकॉर्ड किया था. हमले से प्रभावित हैबिटेट कॉमेडी क्लब ने अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है. हैबिटेट पर हमले के लिए जिम्मेदार भीड़ को लेकर कामरा ने कहा, “यह महज एक मंच है. सभी तरह के शो के लिए एक जगह. हैबिटेट (या कोई भी अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है, न ही मैं क्या कहता हूं या क्या करता हूं, इस पर उसका कोई कंट्रोल है. न ही किसी राजनीतिक दल का इससे कोई संबंध है.

मैं माफी नहीं मांगूंगा : कुणाल कामरा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक बयान में कामरा ने जारी किया. इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा. मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि अजित पवार (उपमुख्यमंत्री) ने एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा था. मैं भीड़ से नहीं डरता और मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा.’’

यह भी पढ़ें : खिलाड़ी नहीं नीता अंबानी ने ‘हीरा’ खरीदा है, गेंद से बल्लेबाज छलनी, तो संस्कार से पब्लिक का दिल, देखें Video

कामरा के स्टैंड अप शो ने महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कामरा को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, जबकि विपक्षी नेता कॉमेडियन के बचाव में आगे आए हैं.

Previous article Bihar Weather: बिहार में बढ़ने लगी तपिश! तापमान में लगातार इजाफा, गर्मी से बचाव के लिए IMD का अलर्ट जारी
Next article कंस्ट्रक्शन कंपनी के करोड़ों के बिल पास कराने NHAI में चलता था बड़ा खेल, CBI के जाल में फंसे रिश्वतखोर अफसर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel