[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kunal Kamra Controversy : कॉमेडियन कुणाल कामरा पर फूटा शिवसैनिकों का गुस्सा, स्टूडियो में तोड़फोड़

Kunal Kamra Controversy : कॉमेडियन कुणाल कामरा पर फूटा शिवसैनिकों का गुस्सा, स्टूडियो में तोड़फोड़

0
Kunal Kamra Controversy : कॉमेडियन कुणाल कामरा पर फूटा शिवसैनिकों का गुस्सा, स्टूडियो में तोड़फोड़
एकनाथ शिंदे (बाएं) कुणाल कामरा (दाएं)

Kunal Kamra Controversy : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में एक होटल में तोड़फोड़ की. यहां स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी. इसमें उन्होंने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था. उपद्रवियों ने खार इलाके में स्थित होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की, जहां शो की शूटिंग की गई थी. कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की है.

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि शिंदे के खिलाफ कामरा के कटाक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता होटल के सभागार में पहुंचे. इस वीडियो को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और लिखा, ‘‘कुणाल का कमाल.’’

फिल्म ‘‘दिल तो पागल है’’ के गाने का यूज कामरा ने किया

कामरा ने फिल्म ‘‘दिल तो पागल है’’ के एक गाने को जोड‍़ते हुए  शिंदे पर कटाक्ष किया. शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, ‘‘आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.’’ म्हस्के ने आरोप लगाया कि कामरा ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से पैसे लिए हैं और एकनाथ शिंदे को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने ठाकरे पर हमला करते हुए कहा, ‘‘उनकी पार्टी के पास कोई नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे लोगों को काम पर रख रही है. कामरा को अब शिंदे की आलोचना करने के नतीजों का पता चलेगा.’’ सांसद ने ‘एक्स’ पर वीडियो वायरल करने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत की भी आलोचना की.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की हिमाचल प्रदेश के कसोल में अजीब थी एक्टिविटी! होटल में भी बोला था झूठ

वहीं, संजय राउत ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुणाल कामरा प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. कुणाल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर एक पैरोडी गीत बनाया, जिससे शिंदे गिरोह नाराज हो गया और फिर स्टूडियो में तोड़फोड़ की.’’

आदित्य ठाकरे ने तोड़फोड़ को बताया कयराना काम

शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने स्टूडियो पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया. ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मिंधे (शिंदे) के कायर गिरोह ने कॉमेडी शो का मंच तोड़ दिया, जहां कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ मिंधे पर एक गाना गाया, जो 100 प्रतिशत सच था. केवल एक असुरक्षित कायर ही किसी के गाने पर रिएक्ट करेगा.’’ इस बीच, शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि वह कामरा के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.

Previous article ईंट भट्ठे के पीछे छिपाकर रखी थी 209 कार्टून विदेशी शराब, पुलिस ने शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा
Next article हीट वेव का बढ़ता जोखिम
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel