[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kumbh Chatbot : महाकुंभ में चैटबॉट कैसे करेगा काम? जानें अपने सवालों के जवाब यहां

Kumbh Chatbot : महाकुंभ में चैटबॉट कैसे करेगा काम? जानें अपने सवालों के जवाब यहां

0
Kumbh Chatbot : महाकुंभ में चैटबॉट कैसे करेगा काम? जानें अपने सवालों के जवाब यहां
महाकुंभ में चैटबॉट

Kumbh Chatbot : डिजिटल महाकुंभ की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. एआई जेनरेटिव चैटबॉट का यूज इस बार मेले में किया जा रहा है. इससे यहां पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी. आइए यहां जानते हैं चैटबॉट आपके लिए कैसे मददगार साबित हो सकता है.

https://www.youtube.com/watch?v=6uydLsXlCMU

चैटबॉट के क्यूआर स्कैन करने पर क्या मिलेगा?

एआई जेनरेटिव चैटबॉट हाईटेक टेक्नोलॉजी है. इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुंभ का प्रमाण पत्र मिल जाएगा. इसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर आप रख भी सकते हैं. यहां के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी.

Kumbh Chatbot News : चैटबॉट किन सवालों के जवाब देगा?

महाकुंभ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए आपके सवालों के जवाब देगा. चैटबॉट श्रद्धालुओं को दुनिया के किसी भी कोने से महाकुंभ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है. साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैटबॉट आपको देगा.

Kumbh Chatbot : कितनी भाषा में चैटबॉट देगा सवालो के जवाब?

एआई जेनरेटिव चैटबॉट हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू में पूछे गए सवाल के जवाब आपको देगा. चैटबॉट की खास बात यह है कि इसमें बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं. साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं.

Kumbh Mela 2025 Date : 2025 में कब से कब तक रहेगा महाकुंभ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा उत्सव व मेला होता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. महाकुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है.

महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख क्या है?

मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्‍या के दिन 29 जनवरी 2025
बसंत पंचमी के दिन 03 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025

Read Also : Mahakumbh Mela 2025 : महाकुंभ के पॉवर सेंटर का क्या है बॉलीवुड कनेक्शन? जानें यहां

Previous article Muzaffarpur Weather: कड़ाके की ठंड से राहत, दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी, जानिए आज का मौसम अपडेट
Next article Stock Market Open: बिकवाली के दबाव में फिर गिरा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 182 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel