[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- भारत को नेपाल बनाने की कोशिश!

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- भारत को नेपाल बनाने की कोशिश!

0
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज- भारत को नेपाल बनाने की कोशिश!
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, गोल घेरे में कुमार विश्वास- फोटो- पीटीआई-एएनआई

Kumar Vishwas On CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार (6 जून) को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर जाने माने कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने तंज कसा है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब विदेशों में बैठे कुछ लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रभाव के जरिए भारत की दिशा तय करने में लगे हैं. उन्होंने नैनीताल में बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि जर्मनी और अमेरिका में बैठे लोग तुर्किए के लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने के प्रयास में लगे हैं, और देश का युवा संस्कार दिखाने के लिए उनके साथ खड़ा हो रहा है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर सीजेपी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा

इससे पहले शनिवार (6 जून) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन में हजारों युवाओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की. कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच (तिलचट्टा) के मुखौटे पहने हुए नजर आए.

सीजेपी कर रहा है देशव्यापी आंदोलन की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुरू किया गया उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते. आंदोलन खत्म होने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मीडिया से बात करते हुए अपने आगे के प्लान पर बात की. उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को पूरे देश में विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है. दीपके ने कहा- जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन सफल रहा. हजारों युवा इसमें शामिल हुए. जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम पीछे नहीं हटेंगे. आने वाले दिनों में आंदोलन को राष्ट्रव्यापी स्वरूप देने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के नेतृत्व वाला एक ऑनलाइन आंदोलन है, जो विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहा है. संगठन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है.

एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि संगठन केंद्र सरकार को एक सप्ताह का समय देगा. उनका कहना था कि या तो सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाए या फिर धर्मेंद्र प्रधान स्वयं इस्तीफा दें. यदि ऐसा नहीं होता है तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित प्रदर्शन में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा तथा विभिन्न वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया.

Previous article जमीन विवाद में मारपीट में दंपती घायल, रास्ते से डायल 112 पुलिस ने उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती
Next article भाकपा ने अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel