[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kulgam Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा

Kulgam Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा

0
Kulgam Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा
कुलगाम में मुठभेड़

Kulgam Encounter : भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन गुड्डर, कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, J&K पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी के दौरान जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और चुनौती देने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों ओर से भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक आतंकी मारा गया और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी घायल हो गए. सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– खास खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया. इसके बाद कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है. इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की SOG टीम, सेना और CRPF संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी तेज हो गई. ऐसी आशंका है कि इलाके में 3 से 4 आतंकी छिपे हुए हैं और सुरक्षाबल उनका घेराव कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ 9 दिनों से अभियान जारी, 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

इस बीच, जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर घुसपैठिए को देखा, जिसकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि जवानों ने घुसपैठिए को ललकारने के बाद गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे सीमा पर लगी बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

Previous article BB 19 PROMO: कुनिका सदानंद पर फूटा तान्या मित्तल का गुस्सा, झल्लाते हुए बोलीं- आने दो नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबीयत से
Next article Chanakya Niti: झगड़ें के समय दिमाग से ले काम असल लड़ाई बुद्धि के सहारे जीती जाती हैं – आचार्य चाणक्य
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel