[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National KIIT Student Suicide: KIIT के हॉस्टल में मृत पाई गई नेपाली छात्रा, कैंपस छोड़ जाने लगे छात्र, ओली ने कर दी ऐसी मांग

KIIT Student Suicide: KIIT के हॉस्टल में मृत पाई गई नेपाली छात्रा, कैंपस छोड़ जाने लगे छात्र, ओली ने कर दी ऐसी मांग

0
KIIT Student Suicide: KIIT के हॉस्टल में मृत पाई गई नेपाली छात्रा, कैंपस छोड़ जाने लगे छात्र, ओली ने कर दी ऐसी मांग
KIIT Nepali Student Suicide

KIIT Student Suicide: भुवनेश्वर के KIIT यूनिवर्सिटी (कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल में 16 फरवरी को नेपाल की एक B.Tech तृतीय वर्ष की छात्रा मृत पाई गई. जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया था कि सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है और उन्हें 17 फरवरी को तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस खाली करने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद छात्रों ने कैंपस खाली करना शुरू कर दिया. लेकिन अब संस्थान की ओर से अपील की गई है कि छात्रा कैंपस खाली कर न जाएं और वापस लौट आयें.

KIIT ने छात्रों से ही खास अपील

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ने बयान जारी कर कहा, “KIIT परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच की और अपराधी को पकड़ लिया. KIIT प्रशासन ने परिसर और हॉस्टल में सामान्य स्थिति बहाल करने, शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं. हमारे सभी नेपाली छात्रों से अपील है कि वे वापस लौटें और कक्षाएं फिर से शुरू करें जो परिसर छोड़कर जा चुके हैं या जाने की योजना बना रहे हैं.”

KIIT मामले में नेपाल के पीएम ने कर दी ऐसी मांग

केआईआईटी में हुई घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास ने ओडिशा में प्रभावित नेपाली छात्रों की काउंसलिंग के लिए दो अधिकारियों को भेजा है. इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है कि उनके पास अपनी पसंद के आधार पर या तो अपने छात्रावास में रहने या घर लौटने का विकल्प हो.”

यह भी पढ़ें: Yamuna Cleaning Video: ‘आप’ की सरकार जाते ही यमुना की सफाई शुरू, तीन साल का प्लान तैयार

फंदे से लटककर छात्रा ने कर ली आत्महत्या

‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) के रजिस्ट्रार ने बताया कि वह संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. छात्रा के एक भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी.

Previous article खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Next article दुष्कर्म व हत्या मामले को लोकसभा में उठायेंगे : पप्पू यादव
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel