[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National लव और मर्डर का खेल : मंगेतर केतन की हत्या के बाद अब प्रेमी-प्रेमिका सिया और चेतन में ब्लेम गेम

लव और मर्डर का खेल : मंगेतर केतन की हत्या के बाद अब प्रेमी-प्रेमिका सिया और चेतन में ब्लेम गेम

0
लव और मर्डर का खेल : मंगेतर केतन की हत्या के बाद अब प्रेमी-प्रेमिका सिया और चेतन में ब्लेम गेम
पुलिस कस्टडी में आरोपी सिया गोयल, फोटो पीटीआई

Ketan Agarwal Murder Case : इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी चेतन चौधरी ने दावा किया कि वह सिया के साथ भाग जाना चाहता था, लेकिन सिया ही थी जिसने केतन को रास्ते से हटाने की जिद की. दूसरी तरफ, सिया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए पुलिस को बताया कि केतन को मारने का आइडिया पूरी तरह चेतन का था. सिया ने यह भी आरोप लगाया कि 14 जून को जब हत्या की पहली कोशिश नाकाम रही, तो चेतन उसके सामने फूट-फूटकर रोया था.

यह सिर्फ खुद को बचाने का है पैंतरा : पुलिस

जांच में जुटी पुलिस ने बताया- दोनों आरोपी खुद को पाक-साफ दिखाने और सजा से बचने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. लेकिन हमारे पास ऐसे पुख्ता सबूत हैं जो साबित करती हैं कि केतन को ठिकाने लगाने की इस साजिश में दोनों बराबर के भागीदार थे. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस को यह भी पता चला है कि 31 मई से 4 जून के बीच सिया और चेतन ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की थी. पुलिस को शक है कि इसी बैठक में हत्या का पूरा खाका तैयार किया गया था.

18 जून को लोहागढ़ किले के निकट एक घाटी में हुई थी केतन की हत्या

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को पुणे में लोहागढ़ किले के निकट एक घाटी में उन्हें कथित तौर पर धक्का दे दिया था. सिया गोयल (20) और चौधरी (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है. अग्रवाल और गोयल की शादी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक महल में होने वाली थी.

पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर था केतन

मृतक केतन अग्रवाल बोस्टन से मास्टर डिग्री पूरी कर भारत लौटा था और अपने पिता के रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर था. केतन और सिया का परिवार 1990 के दशक से एक-दूसरे को जानता था. इसी साल फरवरी में गुलबर्गा में एक शादी के दौरान दोनों मिले और परिवारों की मर्जी से एक हफ्ते के भीतर दोनों की सगाई हो गई.

पुणे कारोबारी हत्या मामले में एसआईटी गठित करने का निर्देश

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी राजू खरे ने सरकार को केतन अग्रवाल की हत्या मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया.

NCP नेता सुनील शेलके ने गोयल के परिवार को भी आरोपी बनाने की मांग की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सदस्य सुनील शेलके ने राज्य विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और मांग की कि हत्या के मामले में गोयल के परिवार को भी आरोपी बनाया जाये. उन्होंने दावा किया कि गोयल परिवार ने अग्रवाल परिवार से उसके (सिया) किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी छिपाई थी और कहा कि हत्या का मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाना चाहिए. खरे ने सरकार को हत्या की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पुणे मर्डर केसः दीवाली पार्टी में हुई दोस्ती, मंगेतर की मौत तक पहुंची कहानी

Previous article पिता का साया नहीं था, मां का भरोसा था, 22 लाख की नौकरी छोड़ बेटे ने बनकर दिखाया SDM
Next article इस बात पर राजपाल यादव-अक्षय कुमार की होती है लड़ाई, बोले- टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel