[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स की बढ़ी सैलरी, पहली कैबिनेट में सतीशन सरकार के बड़े फैसले

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स की बढ़ी सैलरी, पहली कैबिनेट में सतीशन सरकार के बड़े फैसले

0
महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, आशा वर्कर्स की बढ़ी सैलरी, पहली कैबिनेट में सतीशन सरकार के बड़े फैसले
केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, फोटो- पीटीआई

Keralam Cabinet Decisions: केरलम में सतीशन सरकार ने शपथ के साथ ही सौगातों का पिटारा खोल दिया है. पहली कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग बनाने जैसे कई अहम फैसले लिए.

महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

सरकार ने घोषणा की है कि 15 जून से केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से जुड़े बाकी के दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा.

आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री सतीशन ने बताया कि लंबे समय से आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को पूरा किया गया है. उनकी मानदेय में 3,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूलों में भोजन बनाने वाले कर्मचारियों, पूर्व-प्राथमिक शिक्षकों और आया के मानदेय में भी 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा अलग विभाग

मंत्रिमंडल ने राज्य के बुजुर्गों के लिए एक अलग विभाग गठित करने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है. सरकार का लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करना है.

विधानसभा सत्र और अध्यक्ष चुनाव की तैयारी

कैबिनेट ने वरिष्ठ विधायक जी सुधाकरण को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त करने की सिफारिश की है. राज्यपाल से विधायकों के शपथ ग्रहण और अध्यक्ष के चुनाव के लिए विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध भी किया गया है. सरकार के कार्यक्रम के अनुसार, विधायकों का शपथ ग्रहण 21 मई को होगा जबकि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 मई को कराया जाएगा.

महाधिवक्ता और अभियोजन प्रमुख की नियुक्ति

सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बाबू को महाधिवक्ता और अधिवक्ता टी एस आसफ अली को अभियोजन महानिदेशक नियुक्त करने का फैसला लिया है. इन नियुक्तियों को नई सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं का हिस्सा माना जा रहा है.

विशेष जांच दल के गठन को मंजूरी

कैबिनेट ने अलाप्पुझा में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के मामले की फिर से जांच के लिए विशेष जांच दल के गठन को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला न्यायालय ने नवंबर 2024 में फिर से जांच का आदेश दिया था, लेकिन पिछली सरकार ने लंबे समय तक इस पर अमल नहीं किया. उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार केवल अदालत के आदेश का पालन कर रही है.

वित्तीय स्थिति पर जारी होगा श्वेत पत्र

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य और सरकारी खजाने की वित्तीय स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा. इससे राज्य की आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी.

मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्रियों ने ली शपथ

इससे पहले सोमवार (18 मई) को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और उनके साथ 20 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में कई नई योजनाओं और कल्याणकारी पहलों की शुरुआत का संकेत मिला है.

Also Read: वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन

Previous article प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा
Next article अंतिम चरण में जनगणना के फर्स्ट स्टेज का हाउस लिस्टिंग कार्य
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel