[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरल चुनाव परिणाम 2023: UDF की बढ़त से इंदिरा भवन में जश्न, चांडी ओमन ने जीता चुनाव

केरल चुनाव परिणाम 2023: UDF की बढ़त से इंदिरा भवन में जश्न, चांडी ओमन ने जीता चुनाव

0
केरल चुनाव परिणाम 2023: UDF की बढ़त से इंदिरा भवन में जश्न, चांडी ओमन ने जीता चुनाव
चांडी ओमन ने जीता चुनाव, फोटो- एक्स

Kerala Election Result 2026: केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार केएम राधाकृष्णन को 52,907 मतों के भारी अंतर से हराया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, चांडी ओमन को कुल 84,031 वोट मिले, जबकि राधाकृष्णन 31,124 वोटों पर सिमट गए. चांडी ओमन, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमान चांडी के बेटे हैं.

काफी चर्चा में रहा था चुनावी प्रचार

उनका चुनाव प्रचार भी काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए फ्लेक्स बोर्ड और प्लास्टिक बैनर का इस्तेमाल नहीं किया. इसके बजाय वे साइकिल पर सवार होकर घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से सीधे संवाद कर समर्थन मांगा, जिसे लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया.

यूडीएफ की बढ़त, इंदिरा भवन में जश्न

केरल में 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. करीब एक दशक बाद सत्ता में वापसी के संकेत मिलते ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में जश्न का माहौल बन गया.
कार्यकर्ताओं की भीड़ मुख्यालय में उमड़ पड़ी. ढोल-नगाड़ों की आवाज, जिंदाबाद के नारे और मिठाइयों के वितरण से पूरा परिसर गूंज उठा. बड़े स्क्रीन पर जैसे ही यूडीएफ बहुमत के आंकड़े को पार करता और 100 सीटों से आगे बढ़ता दिखा, जश्न और तेज हो गया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, लहराए झंडे

केरल विधानसभा चुनाव में सीटों का आंकड़ा जैसे ही तीन अंकों में पहुंचा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और झंडे लहराए. वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का स्वागत तालियों और नारों के बीच किया गया. शशि थरूर और के सुधाकरन भी जश्न में शामिल हुए. उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कई नेताओं को कंधों पर उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

Also Read: झालमुड़ी से लेकर जय श्री राम तक… बंगाल में बीजेपी की जय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, Video

Previous article खूंटी में जंगली हाथी ने एक आदमी को पटक-पटक कर मार डाला, इलाके में हड़कंप
Next article कल का दिन इन 7 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास, इनके लिए कष्टकारी, पढ़ें 5 मई का राशिफल
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel