[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरल CM को लेकर माथापच्ची, अब सोनिया गांधी के फैसले पर सबकी नजर

केरल CM को लेकर माथापच्ची, अब सोनिया गांधी के फैसले पर सबकी नजर

0
केरल CM को लेकर माथापच्ची, अब सोनिया गांधी के फैसले पर सबकी नजर
सतीशन के समर्थक विरोध प्रदर्शन करते, केसी वेणुगोपाल (गोल घेरे में) Photo: PTI

कांग्रेस पार्टी अभी तक केरल के नए मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इस फैसले का अंतिम अधिकार वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिया है, जो अब नए मुख्यमंत्री पर अंतिम निर्णय लेंगी.

दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे. उन्होंने बताया कि जल्द ही नाम का ऐलान किया जाएगा. सभी कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी हाईकमान को यह अधिकार दे दिया है कि वही सीएम पद पर अंतिम निर्णय लें. सभी विधायक उसी फैसले को मानेंगे.

सीएम पद की रेस में ये तीन नाम

नेतृत्व की बैठक में केरल के मुख्यमंत्री पद के तीन मुख्य दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई. इनमें केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन शामिल हैं. पार्टी के भीतर अब इसी बात पर मंथन चल रहा है कि इनमें से किसे राज्य की कमान सौंपी जाए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती से रखी. हालांकि, सभी ने यह भी भरोसा दिया कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला लेगा, उसे वे पूरी तरह स्वीकार करेंगे.

ज्यादातर कांग्रेस विधायक केसी वेणुगोपाल के समर्थन में

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर कांग्रेस विधायक केसी वेणुगोपाल का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन पार्टी नेतृत्व सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम नाम की घोषणा से पहले एकमत राय बन सके.

यह भी पढ़ें : केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

क्या चाहते हैं राहुल गांधी?

खबर है कि राहुल गांधी इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि केसी वेणुगोपाल को केरल भेजकर मुख्यमंत्री बनाया जाए या फिर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस महासचिव के तौर पर ही काम करने दिया जाए. कांग्रेस हाईकमान ने नेताओं और समर्थकों को यह भी साफ तौर पर इशारा किया है कि वे किसी एक उम्मीदवार के समर्थन में सार्वजनिक प्रचार, पोस्टर या प्रदर्शन से दूर रहें. पार्टी चाहती है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर माहौल शांत रहे और फैसला अंदरूनी सहमति से ही निकले.

Previous article रामगढ़: महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
Next article Sitamarhi Sadar Hospital: 10 मई को केवल इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू, जानें डॉक्टरों का पूरा ड्यूटी रोस्टर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel