[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kedarnath Chopper Crashed : केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

Kedarnath Chopper Crashed : केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

0
Kedarnath Chopper Crashed : केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत
Helicopter Crashes in Gaurikund Kedarnath

Kedarnath Chopper Crashed : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी. रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई. इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक बच्चा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

रजवार ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने की वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि राहत और बचाव दल भेजे गये हैं.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.”

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री सवार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने बताया कि आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे. हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं. राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं.

हेलिकॉप्टर हादसे की वजह क्या?

हेलिकॉप्टर हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केदारघाटी में घना कोहरा और तेज हवाएं थीं, जिससे हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया. इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश होने की खबर मिली. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम रवाना हो गई. फिलहाल केदारघाटी में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है.

आठ मई को भी हुआ था हादसा

इससे पहले, आठ मई को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी थी. सात जून को भी केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी जिसमें पायलट को चोटें आयीं थी लेकिन उसमें सवार पांच श्रद्धालु सुरक्षित बच गए थे.

Previous article 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे
Next article पटना में राजीव नगर और आनंदपुरी नाले पर सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू, जाम के झंझट से मुक्त होंगे लाखों लोग
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel