[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कठुआ हमले की निंदा की, कहा जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कठुआ हमले की निंदा की, कहा जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कठुआ हमले की निंदा की, कहा जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए

Kathua Attack News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के जवानों पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा है और इस हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया है. उन्होंने इस हमले की निंदा की है और लिखा है कि इसके खिलाफ जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए. राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मेरी संवेदनाएं उन वीर जवानों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति आतंकवाद के खिलाफ चल रहे सभी प्रकार के युद्ध में दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है. कठुआ में सेना के गश्ती दल पर किए गए हमले में पांच जवान शहीद हुए हैं.

Kathua Attack News : सघन तलाशी अभियान शुरू

सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. पीटीआई न्यूज के अनुसार इस तलाशी अभियान में जमीनी खोज दल हेलीकॉप्टर और यूएवी निगरानी को शामिल किया गया है. अभियान में खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर की मदद भी ली जा रही है. तलाशी अभियान घने जंगलों के बीच चलाया जा रहा है. यह अभियान में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान है.

Also Read : Kathua Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, बोले- आतंकवादी विरोधी अभियान जारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्राॅन्च ने किडनी और अन्य अंगों के ट्रांसप्लांट से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, 7 गिरफ्तार

सोमवार को सेना के ट्रक पर हुआ था हमला

आतंकवादियों ने कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सोमवार को सेना के एक ट्रक पर हमला कर दिया था, जिसमें जूनियर कमीशन अधिकारी समेत पांच जवान शहीद हो गए थे और पांच घायल भी थे. जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन से चार आतंकवादी शामिल थे, जो घटना को अंजाम देने के बाद जंगलों की ओर भाग गए हैं. उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है. आतंकवादी विदेशी थे और वे उसी ग्रुप का हिस्सा हैं जो बसनगढ़ हमले में शामिल थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना की निंदा की है और कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Previous article बिहार पुलिस के सोशल मीडिया पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स, देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल…
Next article Anupama Leap: क्या यशदीप छोड़ देंगे शो, लीप को लेकर वकार शेख बोले- 3 या 5 महीने का…
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel