[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद

0
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, दो आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद
Kashmir Terrorist Attack

Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल एक्शन में हैं. बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है. बुधवार को बारामूला जिले में एलओसी पर घुसपैठ की आतंकी कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके प्रयास को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में अबतक किसा के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि अभी मुठभेड़ की पूरी रिपोर्ट नहीं आई है.

कमांडर ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला ने दी ताजा जानकारी

161 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला ने कहा “कल रात हमने घुसपैठ रोधी अभियान चलाया. पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों को खुफिया एजेंसियों ने उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी. 22 और 23 अप्रैल की रात को करीब 1 बजे भारतीय सेना को उरी नाले के पास एक लॉन्च पैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला. जिसे बाद जवानों ने ड्रोन और घात लगाने वाले दलों को फिर से तैनात किया गया. LOC के पास आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और जब वे लगभग 3 बजे LOC पार कर गए, तो जवानों ने घात लगाकर हमला किया और दो घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दो आतंकवादियों को मार गिराया.  

भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

161 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मयंक शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा बल के जवा घने जंगल में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं. वहीं मारे गए आतंकियों की जम्मू-कश्मीर पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है. आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है. सुरक्षाबलों ने 2 AK राइफल, एक 9mm की चीनी पिस्टल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है.  इसके अलावा एक 10 किलो का IED भी बरामद किया गया है.

सुरक्षा बल लगातार चला रही है सर्च ऑपरेशन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

Also Read: धर्म विशेष को आतंकियों ने बनाया निशाना, बोले राजनाथ- देंगे करारा जवाब, पर्दे के पीछे के किरदारों तक भी पहुंचेंगे

Previous article तीन माह में एक भी कुपोषित बच्चे को नहीं भेजा गया एनआरसी, मांगा स्पष्टीकरण
Next article मारपीट व छिनतई का लगाया आरोप
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel