[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Karnataka: बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! सिद्धारमैया ने कहा पहले मुझे दो साल के लिए सीएम बनाया जाए

Karnataka: बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! सिद्धारमैया ने कहा पहले मुझे दो साल के लिए सीएम बनाया जाए

0
Karnataka: बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! सिद्धारमैया ने कहा पहले मुझे दो साल के लिए सीएम बनाया जाए
**EDS: TWITTER IMAGE VIA @INCKarnataka** Bengaluru: Karnataka Congress President D.K. Shivakumar with party leaders Randeep Surjewala, Siddaramaiah and others celebrates his birthday after the Congress Legislature Party (CLP) meeting, in Bengaluru, early Monday, May 15, 2023. (PTI Photo)(PTI05_15_2023_000026A)

Karnataka : कर्नाटक में जीत के बाद भी कांग्रेस की राह आसान नजर नहीं आ रही है. पार्टी को मुख्यमंत्री का चेहरा तो मिल गया है लेकिन दो दावेदार होने की वजह से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गयी है. जहां वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है. वहीं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार(D K Shivkumar) ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है.

हमने दिल्ली को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजा : शिवकुमार

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ? इसका जवाब देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं नहीं जानता. मुझे जो भी काम दिया गया, मैंने वह किया है. हमने दिल्ली को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजा है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का गठन शुभ मुहूर्त पर किया जाएगा. आलाकमान द्वारा राष्ट्रीय राजधानी बुलाए जाने की अटकलों के बीच उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है। चलिये, देखते हैं… नयी सरकार का गठन कब होगा ? इस सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि हम सप्ताह का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखेंगे.

दो साल के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहते हैं सिद्दरमैया

यहां चर्चा कर दें कि डीके शिवकुमार का कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया से कड़ा मुकाबला है. दोनों ही नेता इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं. इस बीच इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से जो खबर दी है उसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. सूत्रों के हवाले से खबर दी गयी है सिद्दरमैया ने कहा है कि वह दो साल के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहते हैं जबकि डीके शिवकुमार को अगले तीन साल के लिए ये पद दे दिया जाए.

Also Read: सिद्धारमैया को कांग्रेस आलाकमान ने बुलाया, दिल्ली जाने को लेकर डीके शिवकुमार ने कह दी ये बात

सिद्धारमैया ने प्रस्ताव दिया है कि उन्हें पहले हाफ के लिए सीएम पद दिया जाए. कम से कम लोकसभा चुनाव तक उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि डीके शिवकुमार ने इस प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है. ऐसा उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हालात को देखते हुए किया.

मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे फैसला

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की रविवार शाम एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं.

Previous article पीएम मोदी मंगलवार को रोजगार मेले में 71,000 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र
Next article Video: भोजपुरी में फेमस होने के बाद कई एक्टर इंडस्ट्री से गायब, जानिए नाम और वजह
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel