[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कर्नाटक: संविधान की प्रति हाथ में लेकर डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

कर्नाटक: संविधान की प्रति हाथ में लेकर डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

0
कर्नाटक: संविधान की प्रति हाथ में लेकर डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते डीके शिवकुमार, फोटो एक्स

Karnataka New CM: डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. डीके शिवकुमार के बाद डॉजी परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए.

12 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके अलावा सतीश जारकीहोली, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खरगे, कृष्णा बायरे गौड़ा, यूटी खादर, यतींद्र सिद्धरमैय्या, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, शरण प्रकाश पाटिल, ईश्वर खांद्रे और बिरथी सुरेश ने मंत्री पद की शपथ ली.

शिवकुमार की टीम में नए-पुराने चेहरों को मिली जगह

यूटी खादर और यतींद्र को छोड़कर शपथ लेने वाले अन्य सभी नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं. खादर अब तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे, जबकि यतींद्र निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं.

सोनिया ने शिवकुमार को बधाई दी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने पर फोन कर बधाई दी है. शिवकुमार ने बताया, सोनिया गांधी ने मुझसे फोन पर बात की. उन्हें शुरू से ही मुझ पर बहुत भरोसा है. उन्होंने मुझे (राज्य में) पार्टी अध्यक्ष बनाया. उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और सभी को साथ लेकर चलने को कहा. मैंने आश्वासन दिया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा.

डीके शिवकुमार का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही आठ बार के विधायक डीके शिवकुमार का वह वह सपना साकार हो गया, जिसके लिए उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक संघर्ष किया. शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच काफी समय तक चली खींचतान का अंत पिछले सप्ताह सिद्धरमैया के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ हुआ.

सिद्धरमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उनके इस कदम से दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए यह पद ग्रहण करने का रास्ता साफ हुआ.

Previous article AI का भविष्य चिप्स नहीं, कनेक्टिविटी तय करेगी! Nvidia CEO ने बताया क्यों
Next article Ram Charan की ‘पेड्डी’ पर पवन कल्याण ने लुटाया प्यार, बोले- यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel