[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Karnataka: चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, राजनीति से ले चुके थे संन्यास

Karnataka: चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, राजनीति से ले चुके थे संन्यास

0
Karnataka: चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन, राजनीति से ले चुके थे संन्यास
BJP MP from Chamarajanagar V Srinivasa

Karnataka News : कर्नाटक के चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का बीती रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में बीजेपी के सांसद श्रीनिवास बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था. यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था.

श्रीनिवास प्रसाद का राजनीतिक करियर

76 वर्ष के भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास प्रसाद चामराजनगर से छह बार सांसद और मैसूरु जिले के नंजनगुड से दो बार विधायक का चुनाव जीत चुके थे. प्रसाद ने इस साल 18 मार्च को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने 1976 में तत्कालीन जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1979 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. बीजेपी में शामिल होने से पहले वह जनता दल (सेक्युलर), जनता दल (यूनाइटेड) और समता पार्टी में भी नजर आ चुके थे.

Read Also : Narendra Modi Karnataka: पीएम मोदी ने बेंगलुरु कैफे बम विस्फोट पर कांग्रेस को घेरा, कहा- अरे! आपका दिमाग फटा

2019 में चामराजनगर से लोकसभा चुनाव जीते

श्रीनिवास प्रसाद के करियर पर नजर डालें तो 1999 से 2004 तक वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री के रूप में सेवा दे चुके थे. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रसाद 2013 में विधायक चुने गए. सिद्धरमैया सरकार में उन्हें राजस्व और धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री के पद का कार्यभार सौंपा गया. उन्होंने 2016 में कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और वह फिर से बीजेपी पर भरोसा जताया. प्रसाद ने 2017 में बीजेपी के टिकट पर नंजनगुड उपचुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं क सके. इसके बाद वह 2019 में चामराजनगर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत का परचम पहराया.

Previous article बोकारो : साइबर ठगों का बढ़ता आतंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर उड़ाई जीवन भर की कमाई
Next article आवश्यक निर्देश
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel