[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान से BJP नाराज, कहा था- तो पंजाब बन जाता बांग्लादेश

कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान से BJP नाराज, कहा था- तो पंजाब बन जाता बांग्लादेश

0
कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए बयान से BJP नाराज, कहा था- तो पंजाब बन जाता बांग्लादेश
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: किसान आंदोलन के संदर्भ में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान से पार्टी ने खुद को अलग कर लिया. बीजेपी के केंद्रीय मीडिया विभाग की ओर से बयान जारी किया गया और कहा गया कि कंगना द्वारा दिया गया बयान पार्टी की राय नहीं है. भाजपा कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान से असहमत है. पार्टी की ओर से कंगना रनौत को पार्टी नीतिगत मुद्दे पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही वह इसके लिए अधिकृत हैं. बीजेपी ने कहा, कंगना रनौत को निर्देश दिया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें. पार्टी की ओर से कहा गया, बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है.

https://www.youtube.com/watch?v=bynZ3h4W0tU

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर क्या दिया था बयान

मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक साक्षात्कार में कहा था कि बांग्लादेश जैसी अराजकता भारत में भी हो सकती थी, जैसा कि किसान आंदोलन के नाम पर हुआ. बाहरी ताकतें अंदरूनी लोगों की मदद से हमें नष्ट करने की योजना बना रही हैं. अगर हमारे नेतृत्व की दूरदर्शिता नहीं होती तो वे सफल हो जाते. उन्होंने आगे कहा था, यहां पर जो किसान आंदोलन हुए वहां पर लाशें लटकी थीं. वहां पर दुष्कर्म हो रहे थे. किसानों के हितकारी बिल जो वापस लिए गए, तो पूरा देश चौंक गया. वो किसान आज भी वहां मौजूद हैं. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि बिल वापस ले लिया जाएगा. वहां पर तो बड़ी प्लानिंग हो रही थी, जैसा बांग्लादेश में हुआ. उन्होंने कहा, चीन-अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें यहां काम कर रही हैं. कंगना ने कहा, अगर हमारी मजबूत सरकार नहीं होती तो पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता.

कंगना पर कांग्रेस ने बोला हमला

भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, बीजेपी को शायद यह बात तब समझ में नहीं आई जब उन्होंने कंगना जी को टिकट दिया. लेकिन देखिए कि भविष्य में इससे उनका सिरदर्द कैसे बढ़ता है. उन्हें बेकार की बयानबाजी करने की आदत है और इस तरह का असंवेदनशील बयान, खासकर हमारे देश के किसान जो सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे थे, उसके लिए इतनी असंवेदनशीलता से लेना और इतनी ढीली बात करना शर्मनाक है.

पाकिस्तान में आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=ph0KeIONivg
Previous article BHEL : शेयर मार्केट में मचेगा तहलका, इस सरकारी कंपनी को मिला अदाणी पावर से इतने का ठेका
Next article Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा बोले- मैं चाहता हूं हेमंत सोरेन भी BJP में हों शामिल, चंपाई सोरेन के लिए कह दी ये बात
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel