[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

0
Kal ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
22 अक्टूबर को कुछ राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है और अगले 36 घंटों में इसके दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की उम्मीद है जिससे ओडिशा में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को ओडिशा के कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इस अलर्ट का मतलब है सतर्क रहें.

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र

आईएमडी ने बताया कि सोमवार को समुद्र के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के असर से मंगलवार सुबह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में यह क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र में बदल सकता है. इसके प्रभाव से ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मछुआरों और नाविकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, भारी बारिश की संभावना, 50 की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

आईएमडी ने कहा, ‘‘बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति के अलावा बौध, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट और मलकानगिरी में एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.’’

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में 24 और 25 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत होगी. सुबह और शाम की हवा में ठंडक महसूस होगी.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी भारी बारिश

21 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. इसी अवधि में लक्षद्वीप, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु में 23 अक्टूबर तक, केरल में 22 से 24 अक्टूबर तक और तटीय कर्नाटक में 23 से 24 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं. तटीय आंध्र प्रदेश में 22 से 25 अक्टूबर तक तेज वर्षा हो सकती है.

Previous article Bhai Dooj Special Mehndi Design: भाई-बहन के रिश्ते का प्यार बढ़ाएं, देखें भाई दूज स्पेशल ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन
Next article MCC NEET UG Round 3 Seat Allotment: जल्द जारी होगा सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट, ऐसे देखें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel