[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal Ka Mausam : 16 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam : 16 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी

0
Kal Ka Mausam : 16 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी
krishna janmashtami 2025 weather

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा के अंदरूनी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 16 से 20 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश होने की आशंका है. 17 से 19 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी लगातार बारिश जारी रह सकती है. बिहार में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है, जबकि ओडिशा में 16 से 18 अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है. विदर्भ में 17 अगस्त को और छत्तीसगढ़ में 18 से 20 अगस्त के बीच भारी बारिश की आशंका जताई गई है. अगले एक हफ्ते तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बौछारें देखने को मिलेंगी.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 अगस्त तक केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है. 16 से 19 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है. 16 से 20 अगस्त तक तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. तेलंगाना में 16 अगस्त तक और तटीय कर्नाटक में 17 से 19 अगस्त तक जोरदार बारिश हो सकती है. वहीं, 19 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है. 16 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. 16 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम राजस्थान में 16 और 17 अगस्त को और पूर्वी राजस्थान में 16 से 18 अगस्त तथा 20 अगस्त को भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 16, 17 और 20 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 16 से 18 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है. खासकर 16 अगस्त को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: रफ्तार में मानसून! अगले 72 घंटे इन राज्यों में आफत की बारिश, गरज-चमक के साथ बौछार की चेतावनी

महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 17 अगस्त को कोंकण और गोवा में, वहीं 17 और 18 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 15 और 20 अगस्त को कोंकण-गोवा, 15 और 18 अगस्त को मराठवाड़ा, 15 से 17 अगस्त तक गुजरात क्षेत्र और 17 अगस्त को सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 16, 18 और 19 अगस्त को कोंकण-गोवा, 15 से 20 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और 18 से 20 अगस्त तक गुजरात के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Previous article IBPS PO Prelims Admit Card 2025 OUT: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड जारी, Exam Information यहां जानें
Next article Sholay@50: सेंसर बोर्ड ने काट दिया था ये सीन, अब सोशल मीडिया पर VIRAL
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel