[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal Ka Mausam: 9 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, हाई अलर्ट

Kal Ka Mausam: 9 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, हाई अलर्ट

0
Kal Ka Mausam: 9 अगस्त को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, हाई अलर्ट
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि कल यानी 9 अगस्त के देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम बारिश का दौर जारी रहेगा.

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 अगस्त से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बरसात का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश की की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 9 अगस्त को भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 8, 12 और 13 अगस्त को असम, मेघालय में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आगामी दिनों में बारिश की संभावना है.

राजस्थान में बारिश से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी सप्ताह बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आने और इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी और उत्तर-पश्चिमी भागों में रविवार से कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है. हालांकि शनिवार (9 अगस्त) से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Previous article Saran News : जेपीयू में स्नातक में नामांकन के लिए कल तक आवेदन का अंतिम अवसर
Next article Bihar News: कैमूर में दुर्गावती नदी में बहा किसान, तलाश में जुटी SDRF की टीम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel