[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal Ka Mausam : बिहार-झारखंड को कब से मिलेगी ठंड से राहत? आया मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam : बिहार-झारखंड को कब से मिलेगी ठंड से राहत? आया मौसम अपडेट

0
Kal Ka Mausam : बिहार-झारखंड को कब से मिलेगी ठंड से राहत? आया मौसम अपडेट
मौसम का अपडेट

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं. शीतलहर की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली में ठिठुरने बढ़ चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह नरेला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ी गिरावट का अनुमान व्यक्त नहीं किया गया है. अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में ठंड से मिलेगी राहत

बिहार में रविवार को भी ठंड का असर नजर आया. सोमवार से सूबे में सर्द हवाओं के रुख बदलने की संभावना है. मौसम में इससे थोड़ी गर्मी आयेगी. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. उत्तर-पश्चिमी हवा की जगह अब पुरवा हवा चलने की संभावना है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

झारखंड में तापमान में मामूली वृद्धि होगी

मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रांची समेत राज्य के विभिन्न भागों में ठंड का दौर जारी रहेगा. वहीं सोमवार से तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है.

Read Also : Kal Ka Mausam: सोमवार से बदलेगा सर्द हवाओं का रुख, बिहार के मौसम में आयेगी इस तारीख से थोड़ी गर्मी

यूपी में ठंड का कहर

यूपी में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. 15 दिसंबर को सूबे के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा नजर आ सकता है. प्रदेश में कहीं-कहीं पर शीत लहर जैसी स्थिति नजर आ सकती है.

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी रहेगी. यहां के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी.

Previous article टोमेटो सॉस खानेवाले हो जाएं सावधान, बाजार में भरा मिलावट का सामान, सेहत का करेगा नुकसान
Next article Tejashwi Yadav: ‘वो शायद 2040 में योजना लाने की सोच रहे’, मांझी के बेटे ने कसा तंज
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel