[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Kal Ka Mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

0
Kal Ka Mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast

दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में बारिश की बूंदों ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 21 जून यानी शुक्रवार से फिर से पश्चिमी यूपी सहित कई इलाकों में भीषण लू चल सकती है. 21 से 23 जून के बीच पश्चिमी यूपी के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

Delhi Weather 10
Kal ka mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम 5

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां शुक्रवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 21 जून को 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है. इसके बाद शनिवार से फिर एक बार तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा जो आने वाले दिनों में बढ़ता जाएगा.

मानसून को लेकर राहत की खबर

पिछले दो हफ्ते से बिहार-बंगाल की सीमा पर रुके मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे बिहार को कवर लेगा, ऐसा अनुमान है. विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों समेत छत्तीसगढ़, ओडिशा के अलावा बंगाल के तराई हिस्सों और विदर्भ में मानसून आगे बढ़ चुका है.

Read Also : Kal ka Mausam : झारखंड की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट ने जानकारी दी है कि 21 जून को असम, मेघालय के अलावा बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट की ओर से बताया गया है कि मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अलावा दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तराखंड, लद्दाख के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

India Weather 10
Kal ka mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम 6

झारखंड का मौसम

झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली है. गर्मी झेल रहे लोगों को और राहत मिलेगी, क्योंकि मानसून धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में राज्य में बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather 6
Kal ka mausam: अब होगी राहत वाली बारिश, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ताजा जानकारी, जानें कैसा रहेगा मौसम 7
Previous article इन 5 कारणों की वजह से CNG Car में लगती है आग, भूल कर भी ना करें ये गलती
Next article Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel