[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कैलाश विजयवर्गीय के 5 बड़े विवादित बयान, जिन पर गरमाई राजनीति

कैलाश विजयवर्गीय के 5 बड़े विवादित बयान, जिन पर गरमाई राजनीति

0
कैलाश विजयवर्गीय के 5 बड़े विवादित बयान, जिन पर गरमाई राजनीति
कैलाश विजयवर्गीय, फोटो एक्स

Kailash Vijayvargiya: ताजा मामला, इंदौर में दूषित जल से लोगों की मौत पर एक टीवी पत्रकार द्वारा पूछे एक तीखे सवाल से जुड़ा है. जिसपर कैलाश विजयवर्गीय ने ना सिर्फ अपना आपा खोया, बल्कि कैमरे पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.

1. दूषित जल पर लोगों की मौत पर पूछे गए सवाल पर भड़के विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक टीवी पत्रकार ने उनसे दूषित जल से लोगों की मौत पर सवाल पूछा, तो मंत्री साहब तिलमिला उठे और विवादित टिप्पणी कर दी. जिसपर भारी बवाल हुआ. बाद में विजयवर्गीय को बयान जारी करके खेद जताना पड़ा. मामला इंदौर का है. जहां दूषित जल पीने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 272 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है. इनमें से 71 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है.

2. स्वतंत्रता दिवस पर टिप्पणी कर फंसे थे विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने अगस्त 2025 में दावा किया था कि भारत ने 15 अगस्त, 1947 को जो स्वतंत्रता हासिल की, वह एक कटी-फटी स्वतंत्रता थी. उन्होंने कहा था, एक दिन आएगा जब इस्लामाबाद में भारतीय ध्वज फहराया जाएगा. उस समय कांग्रेस ने विजयवर्गीय पर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का आरोप लगाया था जबकि भाजपा ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि वह पिछले शासन की आलोचना कर रहे थे.

3. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ के मामले पर भी की थी विवादित टिप्पणी

विजयवर्गीय को अक्टूबर 2025 में इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले पर की गई अपनी टिप्पणी के कारण व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने होटल से बाहर निकलने से पहले अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था और इस घटना को अधिकारियों और क्रिकेटरों दोनों के लिए एक सबक बताया था. विजयवर्गीय ने कहा कि क्रिकेटरों के भारत में बेहद लोकप्रिय होने पर खिलाड़ियों को सार्वजनिक रूप से बाहर जाने से पहले अपनी सुरक्षा या स्थानीय प्रशासन को सूचित करना चाहिए.

4. खराब या छोटे कपड़े पहनने पर भी की थी विवादित टिप्पणी

अप्रैल 2023 में विजयवर्गीय ने इंदौर में एक धार्मिक समारोह में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि खराब या छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां शूर्पणखा की तरह दिखती हैं. उस समय वह भाजपा के महासचिव पद पर आसीन थे. कैबिनेट मंत्री जून 2025 में तब सुर्खियों में आए जब कहा कि वह महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने की प्रवृत्ति को अस्वीकार करते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुंदरता की एक विदेशी अवधारणा है और भारतीय परंपरा के अनुरूप नहीं है. भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कहा था कि वह महिलाओं को देवी का रूप मानते हैं. उन्होंने कहा, अगर यहां (भारत में) कोई लड़की अच्छे और सुंदर कपड़े पहनती है, अच्छा मेकअप करती है और अच्छे गहने पहनती है, तो लोग उसे बहुत खूबसूरत मानते हैं. लेकिन विदेश में अगर कोई (महिला) कम कपड़े पहनती है तो उसे अच्छा माना जाता है. विजयवर्गीय ने कहा कि अब यह उनकी (विदेशियों की) सोच है.

5. दुष्कर्म की घटना पर भी टिप्पणी कर फंस चुके हैं विजयवर्गीय

जनवरी 2013 में दुष्कर्म की लगातार बढ़ती घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए विजयवर्गीय ने जो कहा था, एक ही शब्द है मर्यादा. मर्यादा का उल्लंघन होता है तो सीता हरण हो जाता है. लक्ष्मण रेखा हर व्यक्ति की खींची गई है. उस लक्ष्मण रेखा को कोई भी पार करेगा तो रावण सामने बैठा है, वह सीता हरण करके ले जाएगा. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे विजयवर्गीय की इस टिप्पणी से काफी विवाद हुआ था और में भाजपा को इस पर सफाई देनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें: Kailash Vijayvargiya Video : पिछले दो साल से…, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को देखते ही महिला बताने लगी समस्या

Previous article राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के स्थापना दिवस पर विमर्श
Next article नव वर्ष पर स्थानीय कवियों ने कविता का किया पाठ
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel